ब्रांडेड जिंस व जूते में नजर आ रहे चोर

Updated:
विज्ञापन

पटना : चोरों ने भी अपना लुक बदल लिया है. समय के अनुसार चोर अभी अपनी स्मार्टनेस पर ध्यान दे रहे हैं. पहले जहां चोरों की शक्ल दूर से देखने से पता चल जाता है, अब पहचान करना मुश्किल है. लूंगी, चप्पल, बिखरे बाल को देख कर लोग उसे चोर होने का शक कर बैठते […]

विज्ञापन

पटना : चोरों ने भी अपना लुक बदल लिया है. समय के अनुसार चोर अभी अपनी स्मार्टनेस पर ध्यान दे रहे हैं. पहले जहां चोरों की शक्ल दूर से देखने से पता चल जाता है, अब पहचान करना मुश्किल है. लूंगी, चप्पल, बिखरे बाल को देख कर लोग उसे चोर होने का शक कर बैठते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
लेकिन अब ब्रांडेड जिंस, शर्ट व महंगे जूते पहने चोर की पहचान करना मुश्किल है. किसी का पता पूछने के बहाने तो किसी उत्पाद को बेचने की जानकारी देकर अपार्टमेंट या आवासीय कॉलोनी में घूम आते हैं और कोई उन पर शक नहीं करता है.
जबकि ये सामान बेचने के लिए नहीं आते हैं बल्कि घरों की रेकी करते हैं. अगल-बगल वालों से भी बात-बात में सारी जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर मौका देख कर घटना को अंजाम दे देते हैं. खास बात यह है कि पुलिस भी इनके बदले लुक के कारण पहचान नहीं पाती है और रात में कोई भी बहानेबाजी कर आराम से निकल जाते हैं.
कई जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे स्मार्ट चोर
पटना में कई अपार्टमेंट में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगाला तो सभी में स्मार्ट चोर ही दिख रहे थे. जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच थी और ब्रांडेड जिंस, शर्ट व महंगे जूते पहन रखा था. उनके लुक को देख कर पुलिस भी हैरान है. पाटलिपुत्र, राजीव नगर, दीघा आदि इलाकों में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने में स्मार्ट चोर ही शामिल थे.
फिलहाल कई चोरी की घटना में स्मार्ट लुक के चोरों की संलिप्तता सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कुछ अच्छे घरों के युवक भी गिरोह में शामिल हो गये हैं. और, ये युवक स्मैक या ब्राउन शूगर के आदि हैं.
छह दिनों में दो बार चोरी डेढ़ लाख का सामान व नकदी ले भागे चोर
पटना . जक्कनपुर थाने के मीठापुर बाइपास पर आरओ का पार्टस बिक्री करने वाले पीआर वाटर इंडस्ट्रीज दुकान व दुकान मालिक रेयाज अहमद अंसारी के घर से चोरों ने छह दिन में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान चोर करीब डेढ़ लाख की संपत्ति व नकदी चुरा ले गये. पहली घटना 22 अक्तूबर को घटित हुई थी.
रेयाज अहमद अंसारी जिस मकान में रहते हैं, उसी में दुकान भी है. चोरों ने पहली बार में 25 हजार नकद व 40 हजार कीमत का सामान चुरा लिया था. इसके बाद फिर से दीवाली के दिन चोरों ने दुकान व फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया और हजारों की संपत्ति चुरा कर ले गये. इस संबंध में रेयाज अहमद ने जक्कनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन