पटना : जदयू की 142 सदस्यीय प्रदेश कमेटी घोषित, उपाध्यक्ष बने 11 लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जदयू ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. दीपावली के दिन जारी 142 पदाधिकारियों की सूची में राज्य के पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, पूर्व सांसद नवल किशाेर राय, पूर्व एमएलसी रूदल राय और पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम समेत 11 कोप्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. अन्य उपाध्यक्षों में विश्वनाथ […]
विज्ञापन
पटना : जदयू ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. दीपावली के दिन जारी 142 पदाधिकारियों की सूची में राज्य के पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, पूर्व सांसद नवल किशाेर राय, पूर्व एमएलसी रूदल राय और पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम समेत 11 कोप्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. अन्य उपाध्यक्षों में विश्वनाथ सिंह, डाॅ एनएन शाही, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, राजन मिश्र, अंजलि सिन्हा, मौलाला उमर नूरानी, महेंद्र प्रसाद सिंह और नरेंद्र सिंह के नाम हैं.
प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के दस्तखत से जारी संगठन पदाधिकारियों की सूची में सभी सांसद,विधायक, विधान पार्षद और बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को बिहार कार्यकारिणी का पदेन सदस्य मनोनीत किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने नवघोषित संगठन पदाधिकारियों को अभी से चुनाव कार्य में लग जाने का निर्देश दिया है.
अभय कुशवाहा युवा और तनवीर अख्तर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने
19 प्रदेश महासचिव और 61 कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन