कलम जाति व मजहब से होती है परे : नंदकिशोर यादव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2019 8:35 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : कलमजीवियों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा से पहले सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की ओर से बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव हाल में किया गया. अनामिका श्रीवास्तव की चित्रगुप्त वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम का उद्घाटन पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने किया. उन्होंने […]

विज्ञापन

पटना सिटी : कलमजीवियों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा से पहले सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की ओर से बेलवरगंज स्थित गिरिराज उत्सव हाल में किया गया. अनामिका श्रीवास्तव की चित्रगुप्त वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम का उद्घाटन पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने किया.

उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जाति विशेष के नहीं अपितु प्राणी जगत के अक्षरदाता हैं. राष्ट्र व समाज के नव निर्माण व साक्षर बनाने में कलमजीवियों की अहम भूमिका है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कलमजीवी समाज ने राष्ट्र को रचनात्मक दिशा दी है. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रत्ना पुरकायस्था ने की.

संचालन कमल नयन श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा ने राष्ट्र को नयी रचनात्मक दिशा देने व डॉ रत्ना ने हाशिये पर आये कमलजीवी समाज के युवा पीढ़ी को आगे आने का आह्वान किया. आयोजन में विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई, राजेश बल्लभ, डॉ पंकज कर्ण, बाल कृष्ण सहाय, महापौर सीता साहू, संतोष कुमार सिन्हा, अभिनेता राहुल श्रीवास्तव, रमेश अंबष्ट ने अपने विचार रखे. आयोजन में संस्था की पत्रिका कलमजीवी का विमोचन किया गया. अतिथियों का स्वागत संयोजक अवधेश कुमार सिन्हा ने किया.

आभार गणेश कुमार सिन्हा ने जताया. आयोजन में रवि श्रीवास्तव, मनीष माथुर, बीके सहाय, शुभम, रमेश चंद्र अंबष्ट समेत अन्य शामिल थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सार्थक सक्सेना, कृति सिंह, अनामिका श्रीवास्तव, विजय चंद्रा, दीपक राय, राहुल श्रीवास्तव, कृतिका, उज्ज्वल राज, उजाला राज, प्रियांशी डॉ आरती ने प्रस्तुति दी. आयोजन में 19 को सम्मानित किया गया. हालांकि कार्यक्रम में डॉ दीनानाथ शरण सम्मान से आचार्य शिवपूजन सहाय के पुत्र डॉ मंगलमूर्ति लखनऊ को सम्मानित करना था वो शामिल नहीं हो सके. यह सम्मान आठ दिसंबर को दिया जायेगा.

समारोह में 19 लोगों को मिला सम्मान

गोपी बल्लभ सहाय सम्मान : कवि आराधना प्रसाद को

डॉ फणिभूषण प्रसाद सम्मान : न्यूरो सर्जन डॉ मुकुंद प्रसाद

कृष्ण नंदन सहाय सम्मान : चितरंजन प्रसाद सिन्हा कनक को कायस्थ रत्न

प्रधान ज्वाला प्रसाद सम्मान : निशिकांत प्रसाद सिन्हा को

प्रो इंदिरा सिन्हा सम्मान : डॉ अनुराधा प्रकाश

रणधीर प्रसाद वर्मा सम्मान : विजय कुमार सिन्हा

डॉ हरिवंश राय बच्चन सम्मान : कवि श्री अरुण माया

डॉ शैलेंद्रनाथ श्रीवास्तव सम्मान : प्रो डॉ किरण घई सिन्हा

कृष्णा जमैय्यार सम्मान : डॉ कुमकुम सिन्हा

डॉ मुरलीधर शेखर सम्मान : डॉ अरविंद श्रीवास्तव को

हिमांशु श्रीवास्तव सम्मान : कवि ऋतुराज को

सुरेंद्रनाथ सक्सेना सम्मान : कवि प्रेम किरण

डॉ स्वामीनंदन प्रसाद सम्मान : डॉ आरके सक्सेना को

चित्रगुप्त सेवा सम्मान से : मनीषा वर्मा, संगीता सिन्हा,अनामिका श्रीवास्तव, नवीन कुमार सिन्हा को

चित्रगुप्त उभरती प्रतिभा सम्मान : प्राची माथुर, आस्था दीपाली, सार्थक सक्सेना को दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
कलम जाति व मजहब से होती है परे : नंदकिशोर यादव - Prabhat Khabar