पटना सहित 10 जिलों में खुलेंगे 14 फायर स्टेशन
Updated at : 24 Oct 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

258 पदों का सृजन पटना : राज्य में अगलगी की घटनाओं को नियंत्रण करने के लिये नये फायर सब स्टेशन स्थापित किये जायेंगे. पटना सहित करीब 10 जिलों में यह खुलेंगे. इसके लिए 258 पदों का सृजन किया है. डीजी होमगार्ड एवं फायर सर्विस आरके मिश्रा की मंजूरी के बाद आगे की कार्यवाही शुरू हो […]
विज्ञापन
258 पदों का सृजन
पटना : राज्य में अगलगी की घटनाओं को नियंत्रण करने के लिये नये फायर सब स्टेशन स्थापित किये जायेंगे. पटना सहित करीब 10 जिलों में यह खुलेंगे. इसके लिए 258 पदों का सृजन किया है. डीजी होमगार्ड एवं फायर सर्विस आरके मिश्रा की मंजूरी के बाद आगे की कार्यवाही शुरू हो गयी है.
डीजी आरके मिश्रा के मुताबिक 14 फायर स्टेशनों को खोलने की तैयारी चल रही है. सबसे अधिक पटना में तीन नये फायर स्टेशन होंगे. ये पाटलिपुत्र, फतुहा और सिपारा में होंगे. भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, छपरा, मुंगेर, सहरसा व पूर्णिया में एक- एक स्टेशन खोला जायेगा. औद्योगिक क्षेत्र के पास भी अपने फायर सब स्टेशन होंगे. इंडस्ट्रियल एरिया बेला (मुजफ्फरपुर) , हाजीपुर के जेथुली और भागलपुर के बरारी में एक- एक फायर स्टेशन होगा.
107 में कुछ अपनी तो कुछ किराये की जमीन पर कार्यरत: बिहार अग्निशमन सेवा के अनुसार राज्य में कार्यरत फायर स्टेशनों की कुल संख्या करीब 107 है. इनमें 25 फायर स्टेशन अपने भवन में कार्यरत हैं. सात फायर स्टेशन किराये के भवन में कार्यरत हैं. 75 फायर स्टेशन स्थानीय प्रशासन की सहायता से उपलब्ध कराये गये अस्थायी भवन में काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




