पटना : सेक्टर में बंटेंगे नाले, इंचार्ज रखेंगे नजर

Updated at : 22 Oct 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सेक्टर में बंटेंगे नाले, इंचार्ज रखेंगे नजर

निगम की बैठक. मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय पटना : नगर निगम क्षेत्र के सभी बड़े व मुख्य नालों को सेक्टर में बांटा जायेगा. प्रत्येक सेक्टर में एक ऑफिसर इंचार्ज की तैनाती होगी, जो नाले की सफाई व अतिक्रमणकारियों पर नजर रखेंगे. इसके साथ ही, नाला उड़ाही को लेकर एसओपी बनाया […]

विज्ञापन
निगम की बैठक. मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में लिया गया निर्णय
पटना : नगर निगम क्षेत्र के सभी बड़े व मुख्य नालों को सेक्टर में बांटा जायेगा. प्रत्येक सेक्टर में एक ऑफिसर इंचार्ज की तैनाती होगी, जो नाले की सफाई व अतिक्रमणकारियों पर नजर रखेंगे. इसके साथ ही, नाला उड़ाही को लेकर एसओपी बनाया जायेगा और इस एसओपी के अनुसार लगातार नाले की उड़ाही की जायेगी. यह निर्णय सोमवार को मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में आयोजित स्थायी समिति की बैठक में लिया गया.
नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने बताया कि नाले की सफाई व अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी ऑफिसर इंचार्ज की होगी. एक-एक नाले का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है. जो नाले कनेक्टेड नहीं हैं, उन्हें सर्वे में चिह्नित किया जा रहा है. निर्धारित समय सीमा में लेवलिंग व कनेक्शन का काम पूरा किया जायेगा, ताकि जलजमाव की भयावह स्थिति नहीं बने.
छठ की तैयारी को लेकर वार्डों में तैनात होंगे 750 मजदूर : बैठक में दीपावली व छठ पूजा की तैनाती से संबंधित प्रस्ताव पर विमर्श किया गया. प्रस्ताव के अनुसार वार्ड स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा.
इसको लेकर प्रत्येक वार्ड में 10-10 यानी 750 अतिरिक्त सफाई मजदूरों की तैनाती की जरूरत है. इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मेयर सीता साहू ने कहा कि छठ पूजा में काफी कम समय रह गया है. शीघ्र वार्डों में अतिरिक्त मजदूरों की तैनाती करें, ताकि छठव्रतियों को परेशानी नहीं हो सके. इसके साथ ही साफ-सफाई को लेकर 750 स्टील के हैंडकार्ट की खरीदारी करने का भी निर्णय लिया गया है, जो प्रत्येक वार्ड में 10-10 हैंडकार्ट मुहैया कराया जा सके.
बैठक में दो प्रस्ताव नहीं हो सके पारित
निगम प्रशासन की ओर से पटना कम्यूनिकेशन विनियमन व पटना फायर विनियमन से संबंधित प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया. लेकिन, दोनों प्रस्ताव आधे-अधूरे होने से पारित नहीं हो सके. मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में कितने मोबाइल टावर लगे हैं.
कितने वैध व अवैध हैं. इसकी सूची तैयार करें. वहीं, फायर टैक्स वसूलने से पहले अग्निशमन को लेकर वार्ड स्तर पर कहां-कहां हाइड्रेंट हैं. इसको लेकर जगह चिह्नित करें और अगली स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव को रखें. बैठक में इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, आशीष कुमार सिन्हा सहित सभी सदस्य व अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन