बिहार म्यूजियम : निदेशक बोले, नहीं दूंगा इस्तीफा, जारी रहेगी जंग

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार म्यूजियम के निदेशक मो युसूफ इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि म्यूजियम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी. प्रभात खबर से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 31 अक्तूबर तक छुट्टी पर रहेंगे और एक नवंबर को योगदान देंगे. कला और संस्कृति विभाग द्वारा जारी तीन दिनों में योगदान देने के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार म्यूजियम के निदेशक मो युसूफ इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि म्यूजियम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी. प्रभात खबर से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 31 अक्तूबर तक छुट्टी पर रहेंगे और एक नवंबर को योगदान देंगे. कला और संस्कृति विभाग द्वारा जारी तीन दिनों में योगदान देने के निर्देश पर उनका कहना था कि वह मानद हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकार नहीं, बल्कि सोसायटी के अधीन हैं. इसलिए सरकार का आदेश उन पर लागू नहीं होता है. सही तरीके से छुट्टी मंजूर करवाये बिना चले जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनको छुट्टी के लिए किसी से स्वीकृति लेने की जरूरत नहीं है. सिर्फ सूचना देनी पड़ती है, जो उन्होंने दे रखी है. उन्होंने कहा कि उनकी मामी का देहांत हो गया था, जिसके मैयत में शामिल होने के लिए उन्हें इंदौर जाना था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन