कारोबारी के घर डकैती मामले में सात को उठाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : ईंट भट्ठा संचालक प्रदीप कुमार सिंह के घर भीषण डकैती मामले में पुलिस टीम जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ कर रही है . पुलिस का कहना है कि इस वारदात में स्थानीय अपराधियों […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : ईंट भट्ठा संचालक प्रदीप कुमार सिंह के घर भीषण डकैती मामले में पुलिस टीम जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है. पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ कर रही है .
आपके शहर में
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस वारदात में स्थानीय अपराधियों हाथ है, जिनके करीब वह पहुंच गयी है . वारदात को अंजाम देने के पहले बदमाशों ने बंगले की रेकी की थी. वारदात की तहकीकात करने मंगलवार की देर रात एसएसपी गरिमा मलिक भी पहुंची थीं.
घटना के खुलासे को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा रंगदारी सेल के जवानों को भी लगाया गया है. पुलिस टीम पूर्व के लुटेरों के अलावा नट , बंजारा और घुमंतू गिरोह की संलिप्तता की टोह के लिए अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया है. थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया की वारदात में शामिल बदमाशों के गिरोह की पहचान हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन