ePaper

पटना : विंग्स टैलेंट सर्च एग्जाम से गरीब विद्यार्थी मुफ्त में कर सकते हैं आइआइटी-नीट की तैयारी

Updated at : 13 Oct 2019 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विंग्स टैलेंट सर्च एग्जाम से गरीब विद्यार्थी मुफ्त में कर सकते हैं आइआइटी-नीट की तैयारी

पटना : आइआइटी, जेइइ व एम्स परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान विंग्स ने टैलेंट सर्च एग्जाम 2019 की घोषणा की है. इस एग्जाम में इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित अन्य केटेगरी में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले 9वीं से 12वीं तक के कोई भी छात्र-छात्राें शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें […]

विज्ञापन
पटना : आइआइटी, जेइइ व एम्स परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान विंग्स ने टैलेंट सर्च एग्जाम 2019 की घोषणा की है. इस एग्जाम में इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित अन्य केटेगरी में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाले 9वीं से 12वीं तक के कोई भी छात्र-छात्राें शामिल हो सकते हैं.
इसके लिए उन्हें ऑनलाइन (www.wingsedu.org.in) या ऑफलाइन (विंग्स या प्रभात खबर के किसी कार्यालय में) आवेदन करना होगा. परीक्षा जोन वाइज (मुजफ्फरपुर, पटना, भागलपुर व गया) ली जायेगी, जिसमें संबंधित जोन के जिलों के छात्रों को बैठने का मौका मिलेगा. प्रभात खबर इस टैलेंट सर्च एग्जाम का मीडिया पार्टनर है.
दी जायेंगी एक करोड़ रुपये की स्काॅलरशिप : विंग्स के निदेशक दीपक वशिष्ठ ने बताया कि क्वालिफाइ करने वाले स्टेट टॉप टेन के साथ ही सभी 38 जिलों में टॉप टेन प्रतिभागियों को विंग्स कोचिंग के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के बीच रह कर नि:शुल्क आइआइटी, जेइइ व एम्स जैसी परीक्षाओं की तैयारी का मौका मिलेगा.
उनको क्लास रूम से लेकर हॉस्टल की सुविधा मुफ्त मिलेगी. परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र-छात्राओं के पास लगभग एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप राशि जीतने का मौका है. इसके अतिरिक्त स्टेट टॉपर को लैपटॉप, सेकेंड टॉपर को टैब, थर्ड टॉपर को मोबाइल सहित अन्य को 50 हजार नकद सहित अन्य सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे.
20 को मुजफ्फरपुर से होगी परीक्षा की शुरुआत : उन्होंने बताया कि जोन वाइज परीक्षा की शुरुआत 20 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर जोन से होगी. इसके बाद 17 नवंबर को पटना जोन, एक दिसंबर को भागलपुर व 15 दिसंबर को गया जोन की परीक्षा होगी. संबंधित जिलों के अभ्यर्थी दो दिन पहले तक आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन पर 150 रुपये, जबकि ऑफलाइन आवेदन पर 200 रुपये का शुल्क लगेगा.
क्वालिटी शिक्षकों से पढ़ने का मौका : टैलेंट सर्च एग्जाम क्वालिफाइ करने वाले छात्रों को विंग्स के क्वालिटी शिक्षकों से पढ़ने का मौका मिलेगा. संस्थान में केमिस्ट्री के लिए दीपक वशिष्ठ, फिजिक्स के लिए आशीष कुमार मिश्रा व आशुतोष कुमार, मैथ के लिए धीरज कुमार, केमिस्ट्री के लिए एसएस मंडल, जूलॉजी के लिए डॉ संजय कुमार शर्मा व बॉटनी के लिए अदिति गुप्ता जैसे शिक्षक हैं, जो काफी अनुभवी व अपने विषय के एक्सपर्ट माने जाते हैं.
9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं
विंग्स टैलेंट सर्च परीक्षा
कब होगी परीक्षा
मुजफ्फरपुर जोन : 20 अक्तूबर, 2019
पटना जोन : 17 नवंबर, 2019
भागलपुर जोन : एक दिसंबर, 2019
गया जोन : 15 दिसंबर, 2019
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन : www.wingsedu.org.in पर लॉग इन कर फॉर्म भरें.
ऑफलाइन : प्रभात खबर के सभी कार्यालय व विंग्स के बुद्धा कॉलोनी स्थित मुख्यालय पर उपलब्ध फॉर्म भर कर वहीं जमा करें.
कितना लगेगा शुल्क
ऑनलाइन : 150 रुपये
ऑफलाइन : 200 रुपये
दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क : मेन रोड, बुद्धा कॉलोनी, गौरेया स्थान, पटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन