गया/पटना : प्रोफेसर को छत से फेंका, मौत

Updated:
विज्ञापन

आरिफ पटना सिटी के लोदी कटरा मुहल्ले के रहनेवाले थे गया/पटना सिटी : गया के अलीगंज मुहल्ले के रोड नंबर 26 में टाटा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर को उनके ही परिजन ने तीसरे तल्ले से धक्का दे दिया. इसमें प्रोफेसर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पटना सिटी […]

विज्ञापन
आरिफ पटना सिटी के लोदी कटरा मुहल्ले के रहनेवाले थे
गया/पटना सिटी : गया के अलीगंज मुहल्ले के रोड नंबर 26 में टाटा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर को उनके ही परिजन ने तीसरे तल्ले से धक्का दे दिया.
इसमें प्रोफेसर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पटना सिटी के लोदी कटरा मुहल्ले के रहनेवाले आजाद अहमद के बेटे टाटा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर 36 वर्षीय आरिफ आजाद अपने नाना के यहां अलीगंज में पत्नी आफरीन कसफी व बच्चे के साथ टाटा से पहुंचे थे. शुक्रवार को इन्हें अपने घर पटना सिटी जाना था.
शुक्रवार की सुबह वह अपने परिजन मोहम्मद नुमान से मकान के तीसरे तल्ले पर बातचीत कर रहे थे. इस बीच दोनों में कुछ बात को लेकर बहस हो गयी. इस पर नुमान ने आरिफ को रोड की तरफ धक्का दे दिया. लोगों ने बताया कि छत से पीसीसी सड़क पर गिरते ही उनकी मौत हो गयी. छत के ऊपर देखने से साफ लग रहा है कि दोनों में कुछ देर हाथापाई भी हुई है. मृतक की पत्नी आफरीन कसफी ने बताया कि नुमान उनका रिश्तेदार है. वह उनके पति के साथ छत पर बात कर रहे थे.
इस बीच हल्ला हुआ कि उनके पति छत से गिर गये. साफ है कि उनके रिश्तेदार ने ही उनके पति को छत से फेंक कर उनकी हत्या कर दी है. इधर, मृतक के चाचा आरसी अजीज ने बताया कि आइआइटीअन भतीजे की हत्या किस कारण से की गयी इसका खुलासा नहीं हो सका है. घरेलू विवाद या फिर कोई और कारण कुछ पता नहीं चल पा रहा है. मृतक का 2016 में निकाह हुआ था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन