पटना सिटी : करेंगे आंदोलन की रूपरेखा तय कल बुलायी है बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की 30 सितंबर को प्रस्तावित बैठक स्थगित होने का मामला प्रकाश में आने के बाद सेवादारों में आक्रोश है. ऐसे में सेवादार समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार 29 सितंबर को तख्त साहिब के दर्शन ड्योढ़ी में सेवादारों की बैठक बुलायी गयी है. […]
विज्ञापन
पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की 30 सितंबर को प्रस्तावित बैठक स्थगित होने का मामला प्रकाश में आने के बाद सेवादारों में आक्रोश है. ऐसे में सेवादार समाज कल्याण समिति की ओर से रविवार 29 सितंबर को तख्त साहिब के दर्शन ड्योढ़ी में सेवादारों की बैठक बुलायी गयी है. समिति के अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह निषाद ने बताया कि बैठक में सेवादारों की लंबित 19 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी ताकि प्रबंधक कमेटी सेवादारों की लंबित मांगों की मूर्ति कर सके.
अध्यक्ष की मानें तो बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी. दरअसल मामला यह है कि स्थगित हुई प्रबंधक कमेटी की बैठक के सेवादारों के सर्विस रूल से जुड़े मामले व लंबित मांगों को लेकर कमेटी में चर्चा होनी थी. ऐसे में बैठक नहीं होने से चर्चा नहीं हो पायेगी. नतीजतन बीते सात सितंबर से ही अपनी मांगों को लेकर संघर्ष की राह अपनाये सेवादार अब आर-पार की लड़ाई की मूड में हैं.
अध्यक्ष ने बताया कि उनकी 19 सूत्री मांगों में सेवादारों की प्रमुख मांगों में कार्यरत 60 व 65 वर्ष की उम्र वाले सेवादारों को प्रबंधक कमेटी के सदस्य रिटायरमेंट करने की दिशा में कार्य कर रही है, लेकिन पहले सेवादारों के लिए सर्विस रूल बना कर रिटायर करें.
निलंबित सेवादारों की सेवा बहाल करने, सालाना वेतन वृद्धि का लाभ अप्रैल माह से देने, महंगाई को देखते हुए वेतन बढ़ाने, मृतक के आश्रितों को बकाया रकम जोड़ कर एक माह के अंदर भुगतान करने, एक सदस्य को नौकरी व विधवा को पेंशन देने, निलंबित सेवादारों को किराये की राशि व वेतन का आधा रकम देने समेत अन्य मांगें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




