‘पांच तत का पुतला नानक मेरा नाम’ से गूंजी सिटी

Updated at : 25 Sep 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
‘पांच तत का पुतला नानक मेरा नाम’ से गूंजी सिटी

सिटी : सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज का जीवन दर्शन मानवता का संदेश देती है. उन्होंने अपने जीवन दर्शन में आध्यात्मिक व सांसारिक उन्नति के तीन सिद्धांत निश्चित किये थे. इसकी प्रासंगिकता आज के बदले परिवेश में बढ़ गयी है क्योंकि गुरु महाराज का सिद्धांत सर्वधर्म समभाव की शिक्षा के साथ […]

विज्ञापन

सिटी : सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज का जीवन दर्शन मानवता का संदेश देती है. उन्होंने अपने जीवन दर्शन में आध्यात्मिक व सांसारिक उन्नति के तीन सिद्धांत निश्चित किये थे. इसकी प्रासंगिकता आज के बदले परिवेश में बढ़ गयी है क्योंकि गुरु महाराज का सिद्धांत सर्वधर्म समभाव की शिक्षा के साथ समाज को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम है.

गुरु महाराज ने अपने जीवन दर्शन में पांच तत का पुतला नानक मेरा नाम के सहारे से समाज को एकजुट होने का संदेश दिया. उक्त बातें मंगलवार को गुरु नानक देव जी महाराज के ज्योति जोत पर्व पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आयोजित विशेष दीवान में वक्ताओं ने कहीं.
अखंड पाठ की समाप्ति, भजन कीर्तन :विशेष दीवान सजने से पहले बीते दो दिनोंं से चल रहे गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति हुई. इसके बाद तख्त साहिब के वरीय मीत ग्रंथी ज्ञानी बलदेव सिंह की देखरेख में विशेष दीवान सजा. इसमें रागी जत्था भाई जगत सिंह, भाई कविंदर सिंह, भाई जोगिंदर सिंह, भाई ज्ञान सिंह व भाई बिक्रम सिंह ने वैराग्यमय कीर्तन किया. कथावाचक ज्ञानी चरणजीत सिंह व ज्ञानी सुखदेव सिंह ने कथा की.
दूसरी ओर, गुरुवाणी प्रचार सेवा केंद्र में प्रो लाल मोहर उपाध्याय की रची पुस्तक ‘ज्योति मिली परम ज्योति’ से पुस्तक का विमोचन महासचिव महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने किया. दीवान की समाप्ति विश्व शांति व भाईचारे के लिए अरदास के साथ हुई. इस दौरान हुकूमनामा व शस्त्र दर्शन भी कराया गया.साथ ही भक्तों के बीच कचौड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. सुबह में भाई नविंदर सिंह ने शबद कीर्तन किया.
कौन-कौन हुए शामिल :विशेष दीवान में प्रबंधक कमेटी के महासचिव महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन, सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा सिंह,अधीक्षक दलजीत सिंह, प्रबंधक दिलीप पटेल, महाकांत राय, पपींद्र सिंह, सूरज सिंह, हरनाम सिंह, भोला सिंह, प्रेम सिंह, अमरजीत सिंह, जगजोत सिंह, अनिल सिंह, तेजेंद्र सिंह बंटी व मदन सिंह समेत काफी संख्या में सिख संगत उपस्थित थी. इधर ज्योति जोत पर्व में शामिल होने के लिए पंजाब व हरियाणा समेत अन्य प्रांतों से भी सिख संगत तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंची थी.

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन