फुलवारीशरीफ : बगैर मुआवजा के जमीन अधिग्रहण का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : पटना के पहाड़ी जीरो माइल से लेकर मसौढ़ी तक पटना -गया हाइवे सडक चौड़ीकरण में सरकार के द्वारा अधिग्रहण के लिए किये गये सीमांकन और फिर नोटिस का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है. अधिग्रहण की चपेट में आने वाले ग्रामीणों की बैठक संपतचक के प्रखंड कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन में […]

विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : पटना के पहाड़ी जीरो माइल से लेकर मसौढ़ी तक पटना -गया हाइवे सडक चौड़ीकरण में सरकार के द्वारा अधिग्रहण के लिए किये गये सीमांकन और फिर नोटिस का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है. अधिग्रहण की चपेट में आने वाले ग्रामीणों की बैठक संपतचक के प्रखंड कार्यालय के समीप सामुदायिक भवन में सोमवार को हुई.
बैठक में एकजुट होकर ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सरकार नयी अधिग्रहण नीति के अनुसार नापी के बाद मुआवजा नहीं देगी तब तक सडक चौड़ीकरण में जमीन नहीं देंगे. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने जिस नक्शे के जरिये सीमांकन करके लोगों को जमीन और मकान खाली करने का नोटिस दिया है उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा. जिस जमीन को सरकार अधिग्रहण करना चाह रही है वह उनलोगों की पुश्तैनी और रैयती है, जिसे वे लोग बगैर मुआवजा लिये नहीं देंगे. बैठक में अंजू देवी जिला पार्षद अध्यक्ष पटना, धनंजय सिंह जदयू नेता, राकेश कुमार पूर्व मुखिया, मनोज यादव सरपंच, सुरेश प्रसाद यादव राजद नेता, सतीश कुमार चंद्रवंशी राजद युवा जिलाध्यक्ष, अशोक यादव पंचायत समिति सदस्य, राजनंदन सिंह यादव राजद नेता, अनिल यादव राजद नेता, हरदेव यादव राजद नेता, रामेश्वर प्रसाद रामेश्वर केवट, सहित सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर जमीन अधिग्रहण का विरोध में अब आर पार की लड़ाई के मूड में आ गये हैं.
इस बैठक में नोटिस प्राप्त ग्रामीणों के कागजात संबंधित दस्तावेज, सरकारी पीपी, और खतियान को भी देखा गया. बैठक के बाद अपनी मांगों के समर्थन में जिला परिषद अध्यक्ष की मौजूदगी में बीडीओ सीओ की प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस प्रेरणा सिंह को ज्ञापन सौंपा गया .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन