पटना : नाबालिग के साथ पकड़ाया 25 दिनों से फरार युवक, गया जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2019 9:17 AM

विज्ञापन

पटना : गर्दनीबाग पुलिस ने शनिवार की रात हाजीपुर से एक युवक (26) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़ा इस युवक का नाम अमित कुमार है जो शहर के यारपुर स्थित राजपुताना मुहल्ले का रहने वाला है. युवक बीते 25 दिन से शहर के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधना नगर की रहने वाली […]

विज्ञापन
पटना : गर्दनीबाग पुलिस ने शनिवार की रात हाजीपुर से एक युवक (26) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़ा इस युवक का नाम अमित कुमार है जो शहर के यारपुर स्थित राजपुताना मुहल्ले का रहने वाला है.
युवक बीते 25 दिन से शहर के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधना नगर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था. अमित कुमार के खिलाफ गर्दनीबाग थाने में लड़की के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. लड़की गर्दनीबाग में ही एक निजी स्कूल में मैट्रिक में पढ़ाई करती है.
हाजीपुर लेकर भागा लड़की को : नाबालिग लड़की को लेकर फरार होने के बाद अमित 25 दिन से हाजीपुर स्थित एक रिश्तेदार के मकान में रह रहा था.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमित पिछले कुछ दिनों से हाजीपुर में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है. ऐसे में पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया. पुलिस के साथ लड़की के माता पिता भी थे. आरोपित ने धोखे से प्यार की जाल में लड़की को फंसाया और स्कूल जाने के बहाने बुलाया और लेकर फरार हो गया.
वहीं बरामद लड़की को पुलिस ने परिजनों के हवाले सौंप दिया जबकि आरोपित अमित को रविवार को जेल भेज दिया गया. वहीं गर्दनीबाग थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिग लड़की के अपहरण का केस थाने में दर्ज किया गया था. हाजीपुर से दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. अमित को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन