पटना : परीक्षा आज से, एडमिट कार्ड के लिए परेशान रहे छात्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
देर रात तक अपलोड होता रहा एमयू स्नातक थर्ड इयर का एडमिट कार्ड 18 सितंबर तक लेट फाइन के साथ फॉर्म ही जमा होता रहा पटना : मगध विश्वविद्यालय के छात्र रविवार को परीक्षा की तैयारी और पढ़ाई करने के बजाये दिन भर एडमिट कार्ड के लिए परेशान दिखे. ऐसा मामला राजधानी के कई कॉलेजों […]
विज्ञापन
देर रात तक अपलोड होता रहा एमयू स्नातक थर्ड इयर का एडमिट कार्ड
18 सितंबर तक लेट फाइन के साथ फॉर्म ही जमा होता रहा
पटना : मगध विश्वविद्यालय के छात्र रविवार को परीक्षा की तैयारी और पढ़ाई करने के बजाये दिन भर एडमिट कार्ड के लिए परेशान दिखे. ऐसा मामला राजधानी के कई कॉलेजों के छात्रों के साथ दिखा. कुछ तो ट्रेन पकड़कर बोधगया भी पहुंच गये.
तो कुछ रास्ते से लौट आये क्योंकि उन्हें मोबाइल पर उनका एडमिट कार्ड दिख गया. रविवार को भी बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड को वेबसाइट पर अपलोड किया जाता रहा. इसलिए कुछ सुबह ही हार्ड कॉपी लेने के लिए बोधगया के लिए निकल गये. काॅलेज व शाखा कार्यालय का भी छात्र चक्कर लगा रहे थे. पटना सिटी के एक कॉलेज में छात्राओं ने जमकर हंगामा भी किया. देर रात तक एडमिट कार्ड विवि के द्वारा अपलोड करने की प्रक्रिया चलती रही.
क्यों आ रही परेशानी : असल में इस बार एमयू के द्वारा एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के अलावा साफ्ट कॉपी भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया.
इनका समय पर एडमिट कार्ड बन गया उन्हें तो कॉलेज से आसानी से मिल गया. लेकिन लेट फॉर्म जमा करने वालों का एडमिट कार्ड ही नहीं बना था. क्योंकि 18 सितंबर तक लेट फाइन के साथ फॉर्म ही जमा होता रहा, जबकि 23 सितंबर से परीक्षा है. इस दौरान विवि को सिर्फ दो या तीन दिन ही मिला, जिसमें एडमिट कार्ड बनाकर जारी करना था.
जाहिर है ऐसे छात्रों को एडमिट कार्ड कॉलेज में नहीं पहुंच सके. ऐसे छात्रों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड रविवार को जारी किया गया. बड़ी संख्या में छात्रों का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर नहीं दिख रहा था. इस वजह से परेशानी हुई. सुबह परीक्षा से पहले तक भी अगर छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेते हैं, तो वे परीक्षा दे पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन