पटना : बीएसएनएल कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Updated at : 20 Sep 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बीएसएनएल कर्मियों को नहीं मिला वेतन

पटना : आर्थिक संकट का सामना कर रही भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारियों-कर्मचारियों को अगस्त का वेतन अब तक नहीं मिला है. इसके कारण कर्मचारियों और अधिकारियों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है. बीएसएनएल में वेतन को लेकर समस्या इसी साल मार्च से शुरू हुआ था. बीच में कुछ माह ठीक-ठाक […]

विज्ञापन
पटना : आर्थिक संकट का सामना कर रही भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारियों-कर्मचारियों को अगस्त का वेतन अब तक नहीं मिला है. इसके कारण कर्मचारियों और अधिकारियों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है. बीएसएनएल में वेतन को लेकर समस्या इसी साल मार्च से शुरू हुआ था. बीच में कुछ माह ठीक-ठाक चला, लेकिन जुलाई और अगस्त माह में वेतन समय पर नहीं मिला. लेकिन इस बार तो 18 दिन बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिला है.
अधिकारियों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि कंपनी के सीएमडी तक को वेतन नहीं मिल पाया है. नाम न छापने के शर्त पर एक वरीय अधिकारी ने बताया कि कंपनी की मासिक कमाइ लगभग 1,400 करोड़ रुपये है. कर्ज पर ब्याज भुगतान समेत उसकी कुछ देनदारियां भी हैं. इस बीच आर्थिक संकट के बीच बीएसएनएल आमदनी बढ़ाने पर भी जोर रहे रहा है. बिहार में बीएसएनएल के कुल कर्मचारियों की संख्या 3300 तथा अधिकारियों की संख्या 900 है. इनके वेतन पर कंपनी की कुल आय का करीब 70 फीसदी खर्च होता है.
वहीं, कांट्रेक्ट में काम करने वाले 200 से अधिक कर्मचारियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है. इन कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है. अधिकारियों की माने तो बजट को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी है, जिसके कारण कांट्रेक्ट कर्मचारियों को वेतन अटका हुआ है. आय बढ़ाने के लिए बकाया वसूली पर ध्यान दिया जा रहा हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन