ePaper

पटना : विशेष टीम पकड़ेगी फरार आरोपितों को

Updated at : 20 Sep 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विशेष टीम पकड़ेगी फरार आरोपितों को

पटना : 16 सितंबर की रात पटना विश्वविद्यालय के सामने अशोक राजपथ पर हुए उपद्रव में मो शौकत की मौत मामले में नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए पटना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर दी गयी है. एसएसपी गरिमा मलिक ने सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में टाउन डीएसपी, पीरबहोर […]

विज्ञापन
पटना : 16 सितंबर की रात पटना विश्वविद्यालय के सामने अशोक राजपथ पर हुए उपद्रव में मो शौकत की मौत मामले में नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए पटना पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर दी गयी है. एसएसपी गरिमा मलिक ने सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में टाउन डीएसपी, पीरबहोर थानाध्यक्ष व गांधी मैदान थानाध्यक्ष की एक टीम बनायी है.
पुलिस ने 28 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अभी 15 नामजद आरोपित फरार हैं. इसके अलावा 150 अज्ञात की भी पहचान करनी है. चूंकि यह सभी आरोपित बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं, जिसके कारण तमाम को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. यह टीम अलग-अलग जिलों में जा कर छापेमारी करेगी. साथ ही अगर वे पकड़े नहीं जाते हैं तो उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती होगी.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस : पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज खंगालने में लगी है, ताकि अन्य आरोपितों की पहचान की जा सके और उन्हें अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया जा सके. घटना के समय रात होने से सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज स्पष्ट नहीं आया है.पुलिस ने जैक्सन हॉस्टल से दो देशी पिस्तौल की बरामदगी की थी. दोनों को एफएसएल भेजेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन