ePaper

जेडीयू के निर्वाचित 46 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष के लिए वशिष्ठ गुरुवार को दाखिल करेंगे नामांकन

Updated at : 18 Sep 2019 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
जेडीयू के निर्वाचित 46 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष के लिए वशिष्ठ गुरुवार को दाखिल करेंगे नामांकन

पटना : जेडीयू के बिहार में संगठन चुनाव के दौरान कुल 46 जिलाध्यक्ष चुने गये हैं. वहीं, पांच जिलों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी है. वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल किया जायेगा. यदि जरूरत पड़ी तो शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, नहीं तो प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन

पटना : जेडीयू के बिहार में संगठन चुनाव के दौरान कुल 46 जिलाध्यक्ष चुने गये हैं. वहीं, पांच जिलों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी है. वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल किया जायेगा. यदि जरूरत पड़ी तो शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, नहीं तो प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जायेंगे. अगर नामांकन एक ही दाखिल होगा, तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित किया जायेगा.

जेडीयू राज्य परिषद की बैठक गुरुवार को सुबह में रवींद्र भवन में होगी. बैठक में नये प्रदेश अध्यक्ष के उम्मीदवार की घोषणा की जायेगी. इसक बाद चयनित उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किया जायेगा. दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे वशिष्ठ नारायण सिंह के उम्मीदवार बनाये जाने की बात कही जा रही है.

मालूम हो कि वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह हैं. सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के तीसरी बार प्रदेश जेडीयू के अध्यक्ष चुने जाने के आसार हैं. वशिष्ठ नारायण सिंह 30 नवंबर, 2010 से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं. बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) वर्ष 2019 के संपन्न हुए सांगठनिक चुनाव में कुल 46 जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किये गये हैं.

जिला/नगर जिला एवं नगर अध्यक्ष का नाम

बगहा कैलाश बैठा, पूर्व सांसद

पश्चिमी चंपारण शत्रुधन कुशवाहा

पूर्वी चंपारण कपिलदेव प्रसाद उर्फ भूवन पटेल

गोपालगंज प्रमोद कुमार पटेल

सीवान इंद्रदेव पटेल

सारण अल्ताफ आलम उर्फ राजू

वैशाली रॉबिन कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर (नगर) अम्बरीश कुमार सिन्हा

मुजफ्फरपुर रंजीत सहनी

सीतामढ़ी राणा रंधीर सिंह चैहान

शिवहर कमलेश पांडेय

दरभंगा (नगर) मो अली हसन अंसारी

दरभंगा अजय चौधरी

समस्तीपुर श्रीमती अश्वमेघ देवी, पूर्व सांसद

सुपौल रामविलास कामत

अररिया आशीष कुमार पटेल

किशनगंज मो बुलन्द अख्तर हाशमी

मधेपुरा प्रो विजेन्द्र नारायण यादव

सहरसा चंद्रदेव मुखिया

पूर्णिया (नगर) प्रसाद महतो

पूर्णिया शंभू प्रसाद मंडल

कटिहार (नगर) शिवप्रकाश गोड़ौदिया

कटिहार संजीव श्रीवास्तव

नवगछिया वीरेंद्र सिंह कुशवाहा

बेगूसराय (नगर) मुकेश जैन

बेगूसराय भूमिपाल राय

मुंगेर संतोष सहनी

भागलपुर (नगर) राजदीप कुमार राजा

भागलपुर विजय कुमार सिंह

बांका ओमप्रकाश मंडल

लखीसराय रामानंद मंडल

शेखपुरा अंजनी कुमार

नालंदा बनारस प्रसाद सिन्हा

बिहारशरीफ (नगर) मो जमील अख्तर

जहानाबाद चंदेश्वर विंद

अरवल श्रीमती मंजू देवी

गया (नगर) विनोद जया

गया एलेक्जेन्डर खां

औरंगाबाद धर्मेंद्र सिंह

रोहतास नागेंद्र चन्द्रवंशी

कैमूर प्रमोद कुमार सिंह

बक्सर विन्ध्याचल कुशवाहा

भोजपुर अशोक कुमार शर्मा

पटना (नगर) अमर कुमार सिन्हा

पटना अरुण कुमार मांझी

बाढ़ दिलीप पटेल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन