बिना हेलमेट जा रहे वर्दीधारी को देख भड़के लोग, जबरन रोककर कटवाया चालान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2019 1:15 PM
पटना : पीरबहोर थाने के कुल्हरिया कॉम्पलेक्स के पास स्थित ट्रैफिक पोस्ट पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पीएमसीएच में तैनात होमगार्ड के हवलदार सुरेंद्र कुमार की बाइक को जबरन रोक कर एक हजार रुपये का चालान कटवाया. हवलदार सुरेंद्र कुमार बिना हेलमेट के किसी अन्य की बाइक से लिफ्ट लेकर अपने घर […]
पटना : पीरबहोर थाने के कुल्हरिया कॉम्पलेक्स के पास स्थित ट्रैफिक पोस्ट पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और पीएमसीएच में तैनात होमगार्ड के हवलदार सुरेंद्र कुमार की बाइक को जबरन रोक कर एक हजार रुपये का चालान कटवाया. हवलदार सुरेंद्र कुमार बिना हेलमेट के किसी अन्य की बाइक से लिफ्ट लेकर अपने घर जा रहे थे. हवलदार ने एक हजार रुपये का जुर्माना भरा तो मामला शांत हुआ. इधर, हंगामे की खबर पाकर टाउन डीएसपी सुरेश कुमार, पीरबहोर थानाध्यक्ष रिजवान अहमद भी पहुंच गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










