ePaper

बिहार में मात्र 38 फीसदी ही लोग पहनते हैं हेलमेट : परिवहन विभाग, कहा- ...तो वेतन से कटेगी राशि

Updated at : 12 Sep 2019 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मात्र 38 फीसदी ही लोग पहनते हैं हेलमेट : परिवहन विभाग, कहा- ...तो वेतन से कटेगी राशि

पटना : बिहार में केवल 38 प्रतिशत लोग ही हेलमेट पहनते हैं. हेलमेट जांच पर विशेष जोर देकर इस प्रतिशत को बढ़ाने की जरूरत है. इस जांच अभियान में पुलिस अधिकारियों को भी शामिल होना चाहिए. साथ ही कहा है कि बिहार पुलिस कर्मी अगर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, तो उन्हें दोगुना जुर्माना भरना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में केवल 38 प्रतिशत लोग ही हेलमेट पहनते हैं. हेलमेट जांच पर विशेष जोर देकर इस प्रतिशत को बढ़ाने की जरूरत है. इस जांच अभियान में पुलिस अधिकारियों को भी शामिल होना चाहिए. साथ ही कहा है कि बिहार पुलिस कर्मी अगर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, तो उन्हें दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा. मालूम हो कि नये मोटर वाहन कानून में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना कर दिया गया है. यह कानून एक सितंबर से पूरे देश में लागू हो गया है. हालांकि, कुछ राज्यों ने इसे लागू नहीं किया है.

जानकारी के मुताबिक, बिहार परिवहन विभाग ने कहा है कि, ‘बिहार में मात्र 38 प्रतिशत लोग ही हेलमेट लगाते हैं. इस अनुपात को जल्द से जल्द बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए इस सप्ताह हेलमेट चेकिंग पर विशेष जोर दिया जायेगा. इसमें पुलिसकर्मियों की भी जांच जरूरी रूप से होगी.’ विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार पुलिस कर्मी अगर ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, तो उन्हें दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा. अधिकारियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर जुर्माने की राशि सीधे वेतन से काट ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन