पटना : एसटीइटी की परीक्षा में शामिल करने की मांग, आज प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

पटना : सात नवंबर को आयोजित होने वाली माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) में अपियरिंग छात्रों को भी शामिल करने की मांग को लेकर बीएड उत्तीर्ण छात्र संघर्ष समिति पटना के कारगिल चौक पर बुधवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी. बीएड उत्तीर्ण छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि सरकार आठ वर्ष के […]

विज्ञापन
पटना : सात नवंबर को आयोजित होने वाली माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) में अपियरिंग छात्रों को भी शामिल करने की मांग को लेकर बीएड उत्तीर्ण छात्र संघर्ष समिति पटना के कारगिल चौक पर बुधवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी. बीएड उत्तीर्ण छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने बताया कि सरकार आठ वर्ष के उपरांत उच्च एवं +2 विद्यालयों में शिक्षकों के नियोजन के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन कर रही है. यदि अपियरिंग छात्रों को मौका नही मिला तो उनका उच्च विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना चूर हो जायेगा.
अगली एसटीइटी तक हजारों छात्रों की उम्र सीमा भी समाप्त हो जायेगी. समिति के संयोजक राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार को हजारों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रख अविलंब सत्र 2017-19 तथा 2018-20 के छात्रों को पात्रता परीक्षा में मौका मिले नहीं तो छात्रों को राज्यव्यापी आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा. विदित हो कि मगध विश्वविद्यालय एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सत्र 2017-19 की परीक्षा समाप्त हो गयी है लेकिन उनका रिजल्ट नहीं आया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन