पटना : जदयू का 15 जिलों में जिलाध्यक्ष पद के लिए हुआ नामांकन, चुनाव आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के जिला सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी. इसके तहत 15 जिलों में पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए सदस्यों ने नामांकन किया. चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को पूरी होगी. साथ ही छह जिलों के लिए नामांकन होगा और चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होगी. पार्टी के जिला […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के जिला सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी. इसके तहत 15 जिलों में पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए सदस्यों ने नामांकन किया. चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को पूरी होगी. साथ ही छह जिलों के लिए नामांकन होगा और चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होगी.
पार्टी के जिला सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया 10 से 14 सितंबर तक चलेगी. यह जानकारी बिहार प्रदेश जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने दी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जिन जिलों में नामांकन दाखिल किये गये, उनमें बगहा, शिवहर, कटिहार नगर, दरभंगा नगर, मुजफ्फरपुर नगर, बेगूसराय नगर, खगड़िया, भागलपुर, लखीसराय, बिहारशरीफ, बाढ़, अरवल, गया, जमुई, औरंगाबाद के नाम शामिल हैं. इन जगहों पर बुधवार को चुनाव होंगे. 11 आैर 12 को सुपौल, पूर्णिया नगर, सारण, नौगछिया, शेखपुरा, बक्सर, जहानाबाद में चुनाव कराये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










