ePaper

बिहार में सभी पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर पर प्रदूषण जांच केंद्र खोले जाएंगे : अग्रवाल

Updated at : 09 Sep 2019 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में सभी पेट्रोल पंप, ऑटोमोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर पर प्रदूषण जांच केंद्र खोले जाएंगे : अग्रवाल

पटना : बिहार के सभी पेट्रोल पंपों और ऑटोमोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर पर लोगों की सुविधा के लिए प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसी) खोले जायेंगे. परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए पटना सहित राज्यभर में पर्याप्त संख्या में पीयूसी खोले जायेगें. उन्होंने कहा कि वाहनों […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के सभी पेट्रोल पंपों और ऑटोमोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर पर लोगों की सुविधा के लिए प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसी) खोले जायेंगे. परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए पटना सहित राज्यभर में पर्याप्त संख्या में पीयूसी खोले जायेगें. उन्होंने कहा कि वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को कहीं अधिक भागदौड़ नहीं करनी पड़े इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों और ऑटोमोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर पर भी पीयूसी खोलने के निर्देश दिये गये है और जिस पेट्रोल पंप या सर्विस सेंटर पर ये केंद्र नहीं होंगे उन्हें नोटिस जारी किया जायेगा.

अग्रवाल ने बताया कि छह माह के अंदर 150 से अधिक पीयूसी खोले जायेंगें. हर प्रखंड में कम से कम एक जांच केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है. परिवहन सचिव ने बताया कि आम लोग भी पीयूसी खोल सकते हैं. पीयूसी खोलने से संबंधित जानकारी के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लिंक दिया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्यभर में कुल 269 पीयूसी को ऑनलाइन किया गया है. वहीं पटना में कुल 55 पीयूसी ऑनलाइन हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन