पटना : पारा मेडिकल घोटाले में फंसे बड़े बाबू व लिपिक को शोकॉज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेधा घोटाले (पारा मेडिकल) के मामले में एक बार फिर से कार्रवाई हुई है. घोटाले में शामिल पीएमसीएच के दो कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने शोकॉज नोटिस जारी किया है. गुरुवार को यह नोटिस पीएमसीएच प्रशासन के पास पहुंचा, नोटिस पहुंचते ही अस्पताल में फिर से मेधा घोटाले […]
विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेधा घोटाले (पारा मेडिकल) के मामले में एक बार फिर से कार्रवाई हुई है. घोटाले में शामिल पीएमसीएच के दो कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने शोकॉज नोटिस जारी किया है. गुरुवार को यह नोटिस पीएमसीएच प्रशासन के पास पहुंचा, नोटिस पहुंचते ही अस्पताल में फिर से मेधा घोटाले की चर्चा शुरू हो गयी. शोकॉज नोटिस स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ आरडी रंजन ने भेजा है.
मिली जानकारी के अनुसार पीएमसीएच में हुए पैरा मेडिकल स्टॉप की बहाली की जांच निदेशक प्रमुख स्तर पर की जा रही थी. जांच टीम में शामिल डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपी.
इसमें पीएमसीएच के लिपिक रंजन कुमार जो वर्तमान समय में ब्लड बैंक में कार्यरत है और दूसरा बड़े बाबू अनिल कुमार को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. जानकारों की माने तो फर्जी कागजात को पहचानने के बाद भी इन लोगों ने जानबूझ कर फर्जी कागजात की जानकारी नहीं दी. नतीजा इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रिंसिपल व अधीक्षक भी रडार पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










