पटना : सरदार पटेल भवन के कमरे की फॉल्स सीलिंग गिरी

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय के बेली रोड में स्थित सरदार पटेल भवन के ई ब्लॉक के थर्ड फ्लोर के फोटो ब्यूरो लैब के कमरे की फॉल्स सीलिंग मंगलवार को अचानक ही गिर गयी. हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. उक्त लैब कार्यालय में काफी महंगे उपकरण रखे हुए थे. उसमें […]

विज्ञापन
पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय के बेली रोड में स्थित सरदार पटेल भवन के ई ब्लॉक के थर्ड फ्लोर के फोटो ब्यूरो लैब के कमरे की फॉल्स सीलिंग मंगलवार को अचानक ही गिर गयी. हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. उक्त लैब कार्यालय में काफी महंगे उपकरण रखे हुए थे.
उसमें भी नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंचे और जांच की. सूत्रों का कहना है कि अगर इस मामले में किसी की भी लापरवाही सामने आयी तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है. खास कर फॉल्स सीलिंग का निर्माण करने वाले ठेकेदार पर गाज गिर सकती है. विदित हो कि इस भवन का उद्घाटन 12 अक्टूबर 2018 को सीएम नीतीश कुमार ने किया था. लेकिन दस माह बाद ही फॉल्स सीलिंग गिर गयी.
सरदार पटेल भवन का निर्माण 305 करोड़ रुपये की लागत से 53504 स्क्वायर मीटर के दायरे में किया गया है. इस भवन की यह भी खासियत है कि नौ रिएक्टर स्केल पर भूकंप आने के बाद भी बिल्डिंग को नुकसान नहीं होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन