पटना :भौतिकी में गेस्ट फैकल्टी का साक्षात्कार छह को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
18 अगस्त को प्रभात खबर ने ‘पीपीयू में गेस्ट फैकल्टी बहाली अब तक नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी पटना : पाटलिपुत्र विवि के पटना व नालंदा जिले के 25 अंगीभूत, 2 सरकारी व 3 अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या को देखते हुए पीपीयू की ओर से भौतिकी विषय में साक्षात्कार […]
विज्ञापन
18 अगस्त को प्रभात खबर ने ‘पीपीयू में गेस्ट फैकल्टी बहाली अब तक नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी
पटना : पाटलिपुत्र विवि के पटना व नालंदा जिले के 25 अंगीभूत, 2 सरकारी व 3 अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी की समस्या को देखते हुए पीपीयू की ओर से भौतिकी विषय में साक्षात्कार का आयोजन छह सितंबर को किया गया है.
पिछले एक वर्ष से लोग साक्षात्कार का इंतजार कर रहे थे. प्रभात खबर की ओर से इस मुद्दे पर सवाल उठाये जाने के बाद एक बार फिर से साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित किया गया है. पीयू ने विज्ञान संकाय के लगभग सभी विषयों में गेस्ट फैकल्टी के लिए साक्षात्कार का कार्य पूरा कर लिया है. विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान बच गया था, जिसका साक्षात्कार छह सितंबर को होगा.
मूल प्रमाणपत्र अवश्य लाएं : विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ बीके मंगलम ने बताया कि साक्षात्कार देने वाले प्रतिभागी अपने साथ दस्तावेजों के मूल प्रमाणपत्र अवश्य लाएं, इन प्रमाणपत्रों में मैट्रिक परीक्षा का मूल प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र (जिनके लिए लागू हो), पीएचडी डिग्री का मूल प्रमाणपत्र, नेट/स्लेट/बेट/जेआरएफ का मूल प्रमाणपत्र, शोध आलेख का मूल प्रमाणपत्र, शैक्षणिक अनुभव प्रमाणपत्र, अतिरिक्त गतिविधियों का प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन