मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : शनिवार को सामाजिक संगठन एनएमओ के सहयोग से पीएमसीएच में नये बैच के छात्रों के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पौधारोपण किया. स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन को बचाने के लिए वृक्ष बहुत ही जरूरी है. हम अगर वायुमंडल को बेहतर रखेंगे तो उसका असर […]
विज्ञापन
पटना : शनिवार को सामाजिक संगठन एनएमओ के सहयोग से पीएमसीएच में नये बैच के छात्रों के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पौधारोपण किया. स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन को बचाने के लिए वृक्ष बहुत ही जरूरी है. हम अगर वायुमंडल को बेहतर रखेंगे तो उसका असर मानव जीवन पर पड़ेगा. यह कार्यक्रम पीएमसीएच के सभी डॉक्टरों को एक अलग संदेश देगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि धरती पर हम अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसके कारण वायुमंडल पर खतरा मंडरा रहा है. झारखंड अलग होने के बाद बिहार में 9 प्रतिशत हरित क्षेत्र था, लेकिन आज 19 साल बाद राज्य सरकार के प्रयास से बिहार में 15 प्रतिशत हरित क्षेत्र है. सरकार इसका दायरा और बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए राज्य सरकार ने जल, जीवन और हरि��ाली योजना शुरू की है.
अार्यभट्ट विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण अग्रवाल ने कहा कि सरकार पौधारोपण को लेकर जो अभियान चला रही है वह बेहद काबिलेतारीफ है. इसमें आर्यभट्ट विश्वविद्यालय अपनी ओर से अग्रणी भूमिका निभा रहा है. प्राचार्य विद्यापति चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष रहेंगे तो हम रहेंगे. हम सबको इस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए. मौके पर अधीक्षक राजीव रंजन और एनएमओ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह समेत कई चिकित्सक एवं छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन