पटना सिटी : सेवादारों के क्वार्टरों में घुस की मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 9:20 AM
विज्ञापन
पुलिस पहुंची मौके पर, जांच- पड़ताल, हंगामा कर रहे आरोपित फरार सुरक्षा को लेकर सेवादारों में आक्रोश पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के बाड़े की गली स्थित सेवादारों के क्वार्टरों में बुधवार को एक दर्जन से अधिक की संख्या में रहे युवकों ने हंगामा व मारपीट कर फरार हो गये. जिस समय युवकों की […]
विज्ञापन
पुलिस पहुंची मौके पर, जांच- पड़ताल, हंगामा कर रहे आरोपित फरार
सुरक्षा को लेकर सेवादारों में आक्रोश
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के बाड़े की गली स्थित सेवादारों के क्वार्टरों में बुधवार को एक दर्जन से अधिक की संख्या में रहे युवकों ने हंगामा व मारपीट कर फरार हो गये. जिस समय युवकों की टोली सेवादारों के आवास में हंगामा करने पहुंची थी, उस समय वहां पर महिलाएं थीं. सेवादारों की ओर से थाना को सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच -पड़ताल आरंभ की.
हालांकि, इससे पहले ही हंगामा व मारपीट कर रहे युवक फरार हो चुके थे. शरारती तत्वों से भयभीत सेवादारों ने सुरक्षा की मांग को लेकर थाने में आवेदन दिया है. इसमें आरोपित युवकों की पहचान कर कार्रवाई की मांग गयी है.
कन्या स्कूल की तरफ छत से जाने रोका था: सेवादारों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में कुछ बाहरी युवक क्वार्टर के अंदर से सीढ़ी के रास्ते छत पर चले गये थे.
जिस समय बाहरी युवक छत पर आये थे. उस समय छत पर गेहूं को सूखाने के लिए पसरा गया था. युवक गेहूं पर चढ़ कर आ जा रहे थे. इसका महिलाओं ने विरोध किया. दरअसल ये युवक कन्या स्कूल की तरफ जा रहे थे. ऐसा करने से रोकने व सूख रहे गेहूं पर चढ़ने का विरोध करने पर दूसरे दिन आकर देख लेने की धमकी दी थी.
बुधवार की दोपहर युवक आये और हंगामा करते हुए मारपीट की. क्वार्टर में रहने वाले सेवादारों में ललन सिंह, सुरजीत सिंह, सतलोक सिंह, अमृत सिंह,पद्मा कौर , पम्मी देवी, अजीत सिंह आदि ने बताया कि बुधवार को दिन में करीब डेढ़ बजे एक दर्जन युवक लाठी- डंडा व बांस लेकर क्वार्टर में आये और गेट को जोड़ -जोड़ से पीटने लगे.
हर सेवादार के कमरे में जाकर ललन सिंह के बेटे मनजीत सिंह को खोज रहे थे. हंगामा कर रहे युवकों में एक बेलचा ले कर क्वार्टर गेट पर पटक रखा था. जिस समय घटना घटी, उस समय अधिकतर युवक व पुरुष तख्त साहिब में ड्यूटी पर थे. आक्रोशित युवकों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज किया. सूचना मिलने पर चौक थाना के एएसआई एआइ खां सेवादार क्वार्टर पहुंचे और मामले की छानबीन की.
सेवादार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह निषाद ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग को लेकर सेवादारों ने लिखित सूचना चौक थाना में दी है. सेवादारों ने बताया कि सीढ़ी पर गेट लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रबंधक कमेटी को भी सौंपी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










