दानापुर :ओपीडी में इलाज कराने के लिए 624 मरीज ही आये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

दानापुर : अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में इलाज कराने के लिए 624 मरीज आये थे. लोग घंटों ओपीडी के बहार लाइनों में लगे रहे. पहले पर्ची के लिए, फिर इलाज के लिए, फिर बीमारियों की जांच के लिए, फिर दवा के लाइन में लगना पड़ता है. ओपीडी में एक आयुर्वेदिक व एक होमियोपैथिक, […]
विज्ञापन
दानापुर : अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में इलाज कराने के लिए 624 मरीज आये थे. लोग घंटों ओपीडी के बहार लाइनों में लगे रहे. पहले पर्ची के लिए, फिर इलाज के लिए, फिर बीमारियों की जांच के लिए, फिर दवा के लाइन में लगना पड़ता है. ओपीडी में एक आयुर्वेदिक व एक होमियोपैथिक, एक एलोपैथिक चिकित्सक व एक महिला चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे थे. ओपीडी काउंटर पर मात्र 25 प्रकार की दवा मरीजों को मिला रही थी. दर्द व बुखार की दवा नहीं थी.
कॉटन, बैंडेज, सीरिंज, दस्ताना, सर्दी-खांसी की दवा भी नहीं थी. साथ ही हेपेटाइटिस किट नहीं रहने पर जांच कराने के लिए बाहर से मरीजों को खरीद कर लाना पड़ रहा था. उपाधीक्षक डाॅ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में 26 चिकित्सकों का पद है. मात्र 10 चिकित्सक कार्यरत हैं.
उन्होंने बताया कि चिकित्सक की कमी के कारण मरीजों को लाइन पर लगना पड़ता है. काउंटर पर 25 प्रकार की दवा मरीजों के बीच बांटी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




