ePaper

गैंगरेप मामला : महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पंचायत का फैसला देनेवाले लोगों को बुलाया, छह हिरासत में

Updated at : 27 Aug 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
गैंगरेप मामला : महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पंचायत का फैसला देनेवाले लोगों को बुलाया, छह हिरासत में

गया : जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की अमकोला पंचायत के मसौंधा गांव में हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, नाबालिग पीड़िता को ही घटना के लिए दोषी ठहराते हुए बाल कटवा कर पूरे गांव में घुमाये जाने की घटना पर बिहार राज्य महिला आयोग ने […]

विज्ञापन

गया : जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की अमकोला पंचायत के मसौंधा गांव में हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, नाबालिग पीड़िता को ही घटना के लिए दोषी ठहराते हुए बाल कटवा कर पूरे गांव में घुमाये जाने की घटना पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है.

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रविभूषण ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मसौंधा पंचायत में पंचायती करनेवाले छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने एसएसपी को पत्र लिखा है. साथ ही दो सितंबर को पंचायत का फैसला देनेवाले सभी लोगों को महिला आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है.

यह है मामला

पीड़िता की मां ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि 14 अगस्त को गांव के पास ही उनकी नाबालिग लड़की शौच के लिए गयी थी. उसी वक्त सवारी गाड़ी में सवार छह लोग वहां से गुजर रहे थे. उन लोगों ने लड़की को बुलाया और गाड़ी में जबरन बैठा लिया. उसमें एक लड़के देवलाल यादव को उनकी बेटी ने पहचान लिया. उक्त युवक की ससुराल उनके ही गांव में है.

इधर, बेटी के लापता होने के दूसरे दिन 15 अगस्त को बेहोशी की हालत में पास के गांव के पंचायत भवन की छत पर उसे देखा गया. वहां किसी ने उसे पहचान लिया और घर पहुंचाया. गांव में लोगों को जानकारी मिलने पर लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उनकी बेटी को ही गलत करार दिया. साथ ही पंचायती कर पीड़िता के बाल काट दिये गये और गांव में घुमाया गया.

थाने में शिकायत करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. गांव के मुख्य रास्ते पर गांववाले निगरानी रखने लगे. मामला गांव से बाहर जाने ना पाये, इसलिए 12 दिनों तक पीड़िता और उसके परिजनों को निगरानी में रखा गया. हालांकि, किसी तरह बच-बचाकर रविवार को लड़की अपनी मां और एक अन्य सहयोगी के साथ एसएसपी के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी.

एसएसपी के चार्ज में रहे सिटी एसपी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है. सिटी एसपी मनजीत श्योराण ने बताया कि महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. इसमें देवलाल यादव, दुखन सिंह, कपिल सिंह, महादेव सिंह और वीरेंद्र सिंह को आरोपित बनाया गया है. लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन