ePaper

पटना : चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कंबाइंड बीएड एंट्रेंस टेस्ट 15 सितंबर को, 26 से ऑनलाइन आवेदन

Updated at : 24 Aug 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कंबाइंड बीएड एंट्रेंस टेस्ट 15 सितंबर को, 26 से ऑनलाइन आवेदन

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने जारी किया शेड्यूल पटना : चार वर्षीय इंटीग्रेटेड (बीए-बीएससी) बीएड के लिए राज्य स्तरीय कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (सीइटी-बीएड) 15 सितंबर को होगी. 25 अगस्त को इसके लिए विज्ञापन जारी किया जायेगा. 26 अगस्त से छात्र ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. वहीं, एक सितंबर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है. 15 सितंबर को […]

विज्ञापन
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने जारी किया शेड्यूल
पटना : चार वर्षीय इंटीग्रेटेड (बीए-बीएससी) बीएड के लिए राज्य स्तरीय कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (सीइटी-बीएड) 15 सितंबर को होगी. 25 अगस्त को इसके लिए विज्ञापन जारी किया जायेगा. 26 अगस्त से छात्र ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. वहीं, एक सितंबर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है. 15 सितंबर को कंबाइंट एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा के बाद 20 सितंबर को रिजल्ट जारी किया जायेगा. इसके बाद 23 सितंबर को काउंसेलिंग होगी. 27-28 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि है. 30 सितंबर से क्लास शुरू हो जायेंगे.
इंटर के बाद चार वर्षीय स्नातक-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स कर सकेंगे छात्र : यह चार वर्षीय स्नातक-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स होगा, जिसमें इंटर उतीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसमें स्नातक और बीएड एक साथ मान्य होगा. इससे छात्रों को यह फायदा होगा कि स्नातक के बाद दो वर्षीय कोर्स करने की आवश्यकता नहीं रहेगी और छात्रों का एक वर्ष का समय बचेगा. वर्तमान में पांच कॉलेज ने एनओयू को अपनी मान्यता संबंधी दस्तावेज भेजे हैं. फिलहाल इनमें 500 सीटें हैं. लेकिन अभी अन्य सभी विश्वविद्यालयों से कॉलेजों की लिस्ट मंगायी गयी है.
कुल सीटों और कॉलेजों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित होगी : एनसीटीइ से चार वर्षीय कोर्स की मान्यता प्राप्त कॉलेजों में इसके तहत नामांकन होगा. जब सभी कॉलेजों की सूची आ जायेगी तो कुल सीटों और कॉलेजों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जायेगी. साथ ही आपत्ति भी मांगी जायेगी. फाइनल सूची के अंतर्गत टेस्ट का संचालन किया जायेगा.
सीइटी-बीएड के नामांकन जैसी होगी प्रक्रिया
इसमें भी वह सारी प्रक्रिया अपनायी जायेगी जो दो वर्षीय कोर्स में अपनाये गये थे. कुल 120 प्रश्नों की परीक्षा होगी. हर प्रश्न एक अंक के होंगे. दो घंटे की परीक्षा होगी जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, जीके-जीएस और स्कूल इंवायरमेंट से जुड़े प्रश्न होंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है.जनरल के लिए 45 अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 40 अंक क्वालिफाइंग मार्क्स होंगे. इसके बाद ही छात्र काउंसेलिंग में शामिल हो पायेंगे. परीक्षा के दौरान बॉयोमेट्रिक एटेंडेंस होगा. वीडियोग्राफी होगी. सुरक्षा के व्यापक प्रबंध होंगे. परीक्षा हॉल में जैमर लगा होगा. टेस्ट के बाद काउंसेलिंग होगी और कॉलेजों का एलॉटमेंट होगा.
जिन कॉलेजों को एनसीटीइ और विवि से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स चलाने की मान्यता होगी, उनके लिए ही उक्त परीक्षा होगी. जिनके पास मान्यता नहीं होगी वैसे कॉलेज को इसमें शामिल नहीं किया जायेगा. अगर कोई कॉलेज बिना उक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल नामांकन लेता है तो उनके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
एसपी सिन्हा, नोडल ऑफिसर, सीइटी-बीएड इंटीग्रेड कोर्स
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन