पटना : विरोध कर रहे हाइकोर्ट के वकील गिरफ्तार, आज जायेंगे जेल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाने अभियान का विरोध कर रहे वकील सुमित शेखर पांडेय के खिलाफ सचिवालय थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. प्रमंडलीय अायुक्त के आदेश पर वकील के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर ने बताया कि […]
विज्ञापन
पटना : शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाने अभियान का विरोध कर रहे वकील सुमित शेखर पांडेय के खिलाफ सचिवालय थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. प्रमंडलीय अायुक्त के आदेश पर वकील के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान वकील विरोध कर रहे थे. वकील को हिरासत में लिया गया था. वरीय अधिकारी के आदेश पर आगे की कार्रवाई की गयी है. सोमवार को उनको जेल भेज दिया जायेगा.
15 दिन तक जेल भेजने की अनुशंसा : दरअसल पटना हाईकोर्ट के वकील सुमित शेखर पांडेय न्यू सचिवालय के समीप चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे थे. उनके पास निर्माण के कोर्ट से संबंधित कागजात थे, जिसे वह आयुक्त को दिखाना चाह रहे थे.
इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने पकड़ने का आदेश पुलिस को दिया. उसके बाद पुलिस वकील को पकड़ कर सचिवालय थाने ले आयी. करीब पांच घंटे से अधिक समय तक वकील को थाने में बिठा कर रखा गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आइपीसी की धारा 353 सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में 15 दिन तक वकील को जेल भेजने की अनुशंसा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन