पटना सिटी :रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक, अपहरण की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 9:12 AM
विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर दुंदी बाजार में रहने वाले राकेश पंकज द्विवेदी का 24 वर्षीय पुत्र अनुज पंकज द्विवेदी रहस्यमय ढंग से लापता है. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मेहंदीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्र गोविंद मित्र रोड […]
विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर दुंदी बाजार में रहने वाले राकेश पंकज द्विवेदी का 24 वर्षीय पुत्र अनुज पंकज द्विवेदी रहस्यमय ढंग से लापता है. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मेहंदीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्र गोविंद मित्र रोड स्थित दवा दुकान में काम करता है. बीते 16 अगस्त की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे अपने मां के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि मां मुझे मार देंगे, बचा लो.
मां ने पूछा कि तुम कहां तो उसने कहा कि हाइवे पर. इसके बाद बेटे का मोबाइल स्विच ऑफ मिलने लगा. अनहोनी की आशंका से त्रस्त परिजन हाइवे पर खोजबीन के लिए निकले, तो देखा कि बेटे की स्कूटी रानीपुर पैजाबा के निकट पेट्रोल पंप से थोड़ी दूरी पर छोटे से होटल के पास लगी है. इसके बाद खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. पिता की शिकायत पर मेहंदीगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










