मसौढ़ी : चोर-चोर का हल्ला और पथराव कर शराब माफिया को पुलिस से छुड़ाया
Updated at : 19 Aug 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : भगवानगंज थाना के खैनिया गांव में बीते शनिवार की देर रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर फरार शराब माफिया को गिरफ्तार कर पुलिस ला रही थी. इसी बीच परिजनों व ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचा व पथराव कर शराब माफिया को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया. पथराव में भगवानगंज थाना का […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : भगवानगंज थाना के खैनिया गांव में बीते शनिवार की देर रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर फरार शराब माफिया को गिरफ्तार कर पुलिस ला रही थी.
इसी बीच परिजनों व ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचा व पथराव कर शराब माफिया को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया. पथराव में भगवानगंज थाना का एक एएसआइ चोटिल हो गया. बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ व मसौढ़ी पुलिस ने फिर से गांव का घेराव कर व छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में पुलिस ने अपने बयान पर 45 ज्ञात व 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस बाबत भगवानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि खैनिया गांव का परमानंद यादव शराब माफिया है. वह शराब बनाकर बेचता है. उसके खिलाफ भगवानगंज थाना में कांड संख्या- 61/2019 पूर्व से दर्ज है.
बीते माह पुलिस ने उसकी शराब की भट्ठी पर छापेमारी कर शराब बनाने का सामान बरामद किया था, लेकिन वह फरार हो गया था. इधर, कुछ दिनों से पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि परमानंद फिर से गुप्त तरीके से शराब का धंधा कर रहा है. सूचना के आलोक में पुलिस ने बीते शनिवार की देर रात छापेमारी कर परमानंद यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे लेकर जैसे ही उसके घर से निकलने लगी कि उसके परिजनों व ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचा व पुलिस पर पथराव कर उसे छुड़ा लिया. पथराव में भगवानगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल चोटिल हो गये.
45 ज्ञात व 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इधर , इसकी सूचना थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने तत्काल एसडीपीओ सोनू कुमार राय व मसौढ़ी थानाध्यक्ष रंजीत रजक को दी. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ व मसौढ़ी थानाध्यक्ष ने भगवानगंज पुलिस के साथ मिलकर फिर से खैनिया गांव की घेराबंदी कर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार लोगों में खैनिया गांव के विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजीत कुमार, टुन्नु कुमार, राजेंद्र यादव, कृष्णदेव सिंह व इंदल सिंह शामिल हैं. पुलिस ने इन्हें रविवार को जेल भेज दिया. हालांकि, पुलिस आरोपित शराब माफिया परमानंद यादव को गिरफ्तार करने में नाकाम रही. इस संबंध में भगवानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने अपने बयान पर पुलिस पर हमला कर आरोपित को छुड़ा लेने व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में 45 ज्ञात व 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपित परमानंद यादव समेत अन्य को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
मनेर : मनेर दियारे में पुलिस ने रविवार को सघन छापेमारी अभियान चलाकर देशी शराब निर्माण के अवैध कारोबार पर अपना डंडा चलाया. पुलिस को देखते हुए शराब निर्माता फरार हो गये. पुलिस ने शेरपुर गांव के पास गंगा किनारे आधा दर्जन से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त किया तथा हजारों लीटर जावा महुआ कच्ची शराब को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के 50 हजार से अधिक रुपये के उपकरण व जावा महुआ को जला दिया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उस इलाके में अवैध रूप से महुआ देशी शराब बनायी जा रही है. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी.
वहां जमीन में गड्ढा खोदकर छिपायी गयी एक हजार से अधिक जावा महुआ कच्ची शराब बहाकर आधा दर्जन से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त कर आग के हवाले कर दिया. इस मामले में अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




