एनटीपीसी, बाढ़ में मार्च तक 660 मेगावाट बिजली उत्पादन में होगी बढ़ोतरी
Updated at : 15 Aug 2019 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एनटीपीसी बाढ़ में मार्च 2020 तक 660 मेगावाट बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी होगी. इसे लेकर बुधवार को स्टेज-2 के पहले ब्यॉलर का सफल परीक्षण किया गया. इसके बाद टरबाइन का परीक्षण होगा और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बिजली बनने लगेगी. एनटीपीसी के सूत्रों का कहना है कि इससे पहले एनटीपीसी […]
विज्ञापन
पटना : एनटीपीसी बाढ़ में मार्च 2020 तक 660 मेगावाट बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी होगी. इसे लेकर बुधवार को स्टेज-2 के पहले ब्यॉलर का सफल परीक्षण किया गया. इसके बाद टरबाइन का परीक्षण होगा और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बिजली बनने लगेगी.
एनटीपीसी के सूत्रों का कहना है कि इससे पहले एनटीपीसी बाढ़ में स्टेज-1 के तहत 660-660 मेगावाट की दो यूनिटों से कुल 1320 मेगावाट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन हो रहा है.
वहीं स्टेज-2 की पहली यूनिट से उत्पादन शुरू होते ही एनटीपीसी बाढ़ में कुल 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो जायेगा. बता दें कि स्टेज-1 में तीन यूनिटों से बिजली का उत्पादन होना है. इसमें से फिलहाल पहले यूनिट से ही बिजली बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




