अयोध्या की तर्ज पर गांधी मैदान में होगी रामलीला

Updated at : 13 Aug 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या की तर्ज पर गांधी मैदान में होगी रामलीला

पटना : श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट द्वारा 27 सितंबर से 09 अक्तूबर तक गांधी मैदान में आयोजित होने वाला पटना दशहरा इस बार खास होगा. करीब 12 साल के बाद इस साल गांधी मैदान में लगातार 12 दिनों तक अयोध्या की तर्ज पर श्री रामलीला का मंचन होगा. इसमें पंजाब की रामलीला टीम मंचन करेगी. […]

विज्ञापन

पटना : श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट द्वारा 27 सितंबर से 09 अक्तूबर तक गांधी मैदान में आयोजित होने वाला पटना दशहरा इस बार खास होगा. करीब 12 साल के बाद इस साल गांधी मैदान में लगातार 12 दिनों तक अयोध्या की तर्ज पर श्री रामलीला का मंचन होगा.

इसमें पंजाब की रामलीला टीम मंचन करेगी. ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि आठ अक्तूबर को रावण वध समारोह के बाद 09 अक्तूबर को भरत-मिलाप कार्यक्रम भी गांधी मैदान में ही होगा. हर साल यह आयोजन कदमकुआं के नागाबाब ठाकुरबाड़ी में किया जाता था.
अशोक वाटिका के मंच से वृक्षारोपण का संदेश : गांधी मैदान में बनने वाला रामलीला का मंच खास होगा. इसमें बनायी जाने वाली अशोक वाटिका वृक्षारोपण का संदेश देगी. वृक्षारोपण कर पटना दशहरा सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग किये जाने वाली तस्वीरों को इस मंच पर स्थान दिया जायेगा. यही नहीं, रामलीला का मंच भी भव्य व आकर्षक होगा.
श्री नोपानी ने बताया कि रामलीला इसलिए खास होती है, क्योंकि इसे देखने सिर्फ पटना नहीं, बल्कि आस पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं.
छठी व सातवीं को ग्रैंड डांडिया का आयोजन : गांधी मैदान में इस साल छठी व सातवीं को ग्रैंड डांडिया समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया है. यह बिलकुल नि:शुल्क होगा. पास के आधार पर कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकेंगे.
बॉलीवुड के नामी कलाकारों के इसमें शिरकत करने की उम्मीद है. उर्वशी राेतैला, करिश्मा कपूर और जूही चावला जैसे बॉलीवुड कलाकारों को इसमें आमंत्रित किया गया है. नवरात्रि के दौरान मैदान में लगातार मेला लगेगा, जिसमें नवरात्रि स्पेशल फ्रूटस के फूड स्टॉल भी होंगे. वैदिक स्कूल के 51 बच्चे प्रतिदिन सुबह में सामूहिक मंत्रोच्चारण कर नवरात्रि मेला की शुरुआत करेंगे.
बिहारी कलाकार दे रहे आमंत्रण
इसके साथ ही बॉलीवुड में जगह बनाने वाले बिहार के कलाकार भी इसमें भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल फेम दीपाली सहाय, बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर और बन्नो गर्ल स्वाति शर्मा वीडियो के माध्यम से लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील कर रहे हैं.
‘ लेट्स बीट द रावण ‘ चल रहा कैंपन
दशहरा महोत्सव से पहले दो महीने तक सोशल मीडिया पर ‘ लेट्स बीट द रावण ‘ कैंपेन चलाया जा रहा है. इस कैंपेन के माध्यम से वॉलेंटियर स्कूल-कॉलेज सहित सार्वजनिक जगहों पर घूम-घूम कर लोगों से समाज रूपी रावण को लेकर वीडियो बाइट ले रहे हैं.
लोगों से उनकी नजर में सामाजिक बुराई पूछी जा रही है. कैंपेन सहायक मृणाल ने बताया कि चुने गये बेहतर संदेशों को बाद में पुरस्कृत भी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए सिर्फ 200 वॉलेंटियर स्वच्छता को लेकर तैनात रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन