थानाध्यक्षों के हटाये जाने के विरोध में उतरा दारोगा इंस्पेक्टरों का एसोसिएशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2019 4:47 AM
पटना : सरकार के मानकों पर खरा न उतरने वाले थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी एवं सर्किल इंस्पेक्टरों को हटाये जाने के खिलाफ आवाज उठने लगी है. जमादार, दारोगा और इंस्पेक्टरों की यूनियन ‘बिहार पुलिस एसोसिएशन’ ने पुलिस मुख्यालय के आदेश की मुखालफत शुरू कर दी है.कार्रवाई को मनमाना करार देते हुए इसे पुलिस की रीढ़ पर […]
पटना : सरकार के मानकों पर खरा न उतरने वाले थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी एवं सर्किल इंस्पेक्टरों को हटाये जाने के खिलाफ आवाज उठने लगी है. जमादार, दारोगा और इंस्पेक्टरों की यूनियन ‘बिहार पुलिस एसोसिएशन’ ने पुलिस मुख्यालय के आदेश की मुखालफत शुरू कर दी है.कार्रवाई को मनमाना करार देते हुए इसे पुलिस की रीढ़ पर हमला बताया है.
एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मुख्यालय को यह समझना होगा कि जिन जमादार-दारोगा या इंस्पेक्टरों को दंडित किया जा चुका है अथवा जिन पर विभागीय कार्यवाही चल रही है उसको चलता कौन है?दंड देता कौन है? सवाल खड़ा किया है कि समय सीमा के अंदर विभागीय कार्यवाही पूरी न करने वाले दोषी अफसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. जिस 1994 बैच को दागदार बताया जा रहा है पूरा सुशासन उनके कठिन परिश्रम का प्रतिफल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










