पटना : पृथ्वी दिवस पर जल-जंगल हरियाली की वेबकास्टिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सभी प्रखंडों में होगी वेबकास्टिंग ज्ञान भवन से सीएम करेंगे नयी योजना की शुरुआत पटना : नौ अगस्त को मनाये जाने वाले पृथ्वी दिवस के दिन ज्ञान भवन से सीएम नीतीश कुमार जल जंगल हरियाली योजना का शुभारंभ करेंगे. उनके कार्यक्रम के जिला सहित राज्य के अन्य जिलों के प्रखंडों में भी वेबकास्टिंग की जायेगी. […]
विज्ञापन
सभी प्रखंडों में होगी वेबकास्टिंग
ज्ञान भवन से सीएम करेंगे नयी योजना की शुरुआत
पटना : नौ अगस्त को मनाये जाने वाले पृथ्वी दिवस के दिन ज्ञान भवन से सीएम नीतीश कुमार जल जंगल हरियाली योजना का शुभारंभ करेंगे. उनके कार्यक्रम के जिला सहित राज्य के अन्य जिलों के प्रखंडों में भी वेबकास्टिंग की जायेगी.
इसके अलावा चैनल के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. उसी दिन जिले में इस योजना के तहत क्या-क्या किया जायेगा और इस का लक्ष्य भी स्पष्ट होगा. इसकी जानकारी उप विकास आयुक्त सुहर्ष भगत ने दी. इस योजना के तहत तीन वर्षों में दो फीसदी वन क्षेत्र का विकास किया जाना है.
दस अगस्त तक केंद्र से आयेंगे अफसर
जिले में जल शक्ति प्रोग्राम के प्रगति की जांच करने के अगस्त के दूसरे सप्ताह तक केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय से अफसर आयेंगे. इस दौरान पांच प्रखंड मसलन संपतचक,फुलवारी, पटना सदर अन्य प्रखंडों में अब तकपांच मुद्दों पर हुई कार्रवाई की जायेगी. उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले के पांच ब्लॉक के अलावा राज्य के 12 जिलों के कुल 30 ब्लाॅकों में जल शक्ति प्रोग्राम चलाया जा रहा है. इस दौरान सभी ब्लॉकों में 46 तालाबों को मरम्मत कर तैयार करने. एक लाख 20 हजार पेड़ लगाने से लेकर सभी पांच प्रखंडों के सरकारी स्कूलों में सोख्ता निर्माण करने की योजना तैयार की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










