पटना : अवैध पार्किंग में खड़ी 29 बसों के रद्द होंगे परमिट
Updated at : 01 Aug 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना प्रमंडल के आयुक्त आरएल चोंग्थू ने दिये निर्देश, बसों के फोटो भी लिये गये पटना : अवैध रूप से पार्किंग की गयी 29 बसों के परमिट रद्द होंगे. ऐसी बसों के नंबर सहित फोटोग्राफ्स लिये गये हैं. पटना प्रमंडल के आयुक्त आरएल चोंग्थू ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिये कि सभी गाड़ियों के […]
विज्ञापन
पटना प्रमंडल के आयुक्त आरएल चोंग्थू ने दिये निर्देश, बसों के फोटो भी लिये गये
पटना : अवैध रूप से पार्किंग की गयी 29 बसों के परमिट रद्द होंगे. ऐसी बसों के नंबर सहित फोटोग्राफ्स लिये गये हैं. पटना प्रमंडल के आयुक्त आरएल चोंग्थू ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिये कि सभी गाड़ियों के नंबर फोटो सहित सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव को परमिट रद्द करने के लिए भेजें.
इसके अलावा आयुक्त ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि स्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान दल के साथ अमीन की प्रतिनियुक्ति करें. अमीन भेजकर अदालतगंज के जमीन की नापी कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. उन्होंने यह दिशा निर्देश बुधवार को प्रमंडलीय कार्यालय कक्ष में आयोजित अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा बैठक में कही.
अब तक दो करोड़ से अधिक की वसूली
जिलाधिकारी कुमार रवि ने आयुक्त को बताया कि 16 जुलाई से 30 जुलाई तक अतिक्रमणकारियों से दो करोड़ एकतालीस लाख से अधिक राशि बतौर जुर्माना वसूली गयी है. 136 अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अब तक 1497 कुल स्थायी एवं 3217 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये हैं. अवैध पार्किंग से पचासी लाख से अधिक की राशि वसूली गयी है.
एक्जीबिशन रोड
फ्लाइओवर के नीचे पेवर ब्लाॅक
बैठक में आयुक्त ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कहा कि एक्जीबिशन रोड में फ्लाइ ओवर के नीचे पेवर ब्लॉक लगाना है.
निर्देश दिये कि 15 दिनों के अंदर अधिसूचित 74 पार्किंग स्थल एवं 91 नो पार्किंग स्थल को विकसित कर मानक के अनुकूल साइनेज लगाने की कवायद पूरी की जाये. बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात एके पाण्डेय, नगर आयुक्त अनूप कुमार सुमन, आयुक्त के सचिव कृत्या नन्द सिंह, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सुशील कुमार, आदि अफसर उपस्थित रहे.
ये खास निर्देश
– आयुक्त ने निर्देश दिये कि सभी ऑटो रिक्शा के दोनों ओर हरी पट्टी से शहरी क्षेत्र के लिए लिखा होना चाहिए.
– ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऑटोरिक्शा पर लाल पट्टी पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए लिखा रहना चाहिए. चालक का नाम एवं परमिट की अवधि लिखा रहना चाहिए.
– उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान दल के साथ निश्चित रूप से क्रेन उपलब्ध कराने के
निर्देश दिये.
– आयुक्त ने निर्देश दिये कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा सप्ताह में दो दिन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को की जायेगी.
– पुराने सिटी बसों, स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों का प्रदूषण एवं फिटनेस की जांच कैम्प लगा कर कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




