पटना : गाडि़यों पर मनचाहे नंबर के लिए लगेगी बोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : परिवहन विभाग वाहनों का मनचाहा नंबर लेने के लिए बोली लगाने की योजना पर काम करने वाला है. इसमें किसी खास नंबर लेने के लिए अधिक आवेदक के होने पर जो सबसे ऊंची बोली यानी कीमत लगायेंगे, उन्हें वह नंबर हासिल होगा. आवेदक को मनचाहा नंबर की राशि जमा करने के बाद बोली […]
विज्ञापन
पटना : परिवहन विभाग वाहनों का मनचाहा नंबर लेने के लिए बोली लगाने की योजना पर काम करने वाला है. इसमें किसी खास नंबर लेने के लिए अधिक आवेदक के होने पर जो सबसे ऊंची बोली यानी कीमत लगायेंगे, उन्हें वह नंबर हासिल होगा. आवेदक को मनचाहा नंबर की राशि जमा करने के बाद बोली में लगाने वाली कीमत भी जमा करनी होगी.
इस योजना से मनचाहा नंबर को लेकर किसी तरह के लगने वाले आरोप से बचने के साथ ही विभाग का राजस्व बढ़ेगा. विभागीय सूत्र ने बताया कि विभाग इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है. जल्द ही इसे अमल में लाने की योजना है. जानकारों के अनुसार वाहनों पर मनचाहा नंबर वीआइपी या अधिकारियों की पैरवी से मिलता है.
हालांकि, मनचाहा नंबर लेने के लिए विभाग राशि निर्धारित कर रखा है. इसके बावजूद खास नंबर जैसे एक, दो से लेकर 10 तक, समान अंक वाले नंबर, 786 नंबर किसी खास समुदाय के लिए काफी अहम माना जाता है. इस नंबर को लेने के लिए अधिकारियों की चिरौरी करनी पड़ती है. नंबर उपलब्ध होने पर भी नहीं होने का बहाना बनाया जाता है.
क्या है वर्तमान व्यवस्था : वर्तमान में वाहनों के मनचाहा नंबर के लिए राशि निर्धारित है. संख्या एक के लिए 25 हजार रुपये के अलावा दो से 10 तक 15 हजार, समान अंक वाले नंबर के लिए 10 हजार रुपये हैं. इसके अलावा किसी नंबर के जंप करने पर पांच हजार देने का प्रावधान है. मनचाहा नंबर को लेकर वाहन मालिकों की खास च्वाइस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन