पटना : बैंक कॉलोनी में महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : रुपसपुर थाना क्षेत्र के अर्पणा बैंक कॉलोनी सुंदरनगर में रविवार की रात करीब 8.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया. पर्स में 2200 रुपये, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे. सबसे पहले अपराधियों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया […]
विज्ञापन
पटना : रुपसपुर थाना क्षेत्र के अर्पणा बैंक कॉलोनी सुंदरनगर में रविवार की रात करीब 8.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीन लिया.
पर्स में 2200 रुपये, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात थे. सबसे पहले अपराधियों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया लेकिन चेन उनके हाथ नहीं लगा और टूटकर जमीन पर गिर गया. इस पर बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया और फरार हो गये. महिला ने शोर मचाया लेकिन दोनों तेज रफ्तार से भाग गये. इस मामले में रूपसपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मार्केट से लौट रही थी महिला, एक हाथ में था झोला : सुंदरनगर के रहने वाले धमेंद्र कुमार निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और बैंक कॉलोनी सुंदरनगर में रहते हैं.
उनकी पत्नी परिणिता सिंह रविवार की शाम को मार्केट करने गयी थी. मार्केट से वह वापस आ रही थी. उनके एक हाथ में झोला था और दूसरे हाथ में पर्स. सुंदरनगर कॉलोनी में मैक्स प्ले स्कूल के पास अपराधियों ने चेन खींचने का प्रयास किया लेकिन चेने टूट कर गिर गया लेकिन अपराधी पर्स लूटकर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




