पटना : सीइटी-बीएड स्टेट स्पॉट राउंड के लिए आज अंतिम मौका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : सीइटी-बीएड डिस्टेंस मोड में अब तक जिनका नामांकन नहीं हुआ है वे खाली सीटों के लिए स्टेट स्पॉट राउंड में 26 जुलाई तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन में छात्रों को नालंदा खुला विश्वविद्यालय या ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में से किसी एक विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए विकल्प देना होगा. […]

विज्ञापन
पटना : सीइटी-बीएड डिस्टेंस मोड में अब तक जिनका नामांकन नहीं हुआ है वे खाली सीटों के लिए स्टेट स्पॉट राउंड में 26 जुलाई तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन में छात्रों को नालंदा खुला विश्वविद्यालय या ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में से किसी एक विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए विकल्प देना होगा. इसके बाद 26 जुलाई को च्वाइस फीलिंग की ऑटोमेटिक लॉकिंग हो जायेगी.
28 जुलाई को एसएसआर काउंसेलिंग शेड्यूल जारी किया जायेगा. जिन छात्रों को सेलेक्ट किया जायेगा उनकी सूची वेबसाइट पर जारी की जायेगी. 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच छात्र छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करनी है. 29 जुलाई से एक अगस्त के बीच ही काउंसेलिंग भी होगी. नालंदा खुला विश्वविद्यालय में पांच सौ सीटों में अभी भी 198 सीटें खाली हैं. वहीं, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुल 173 सीटें खाली हैं.
यह आखिरी मौका होगा. सीइटी-बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी व नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) के रजिस्ट्रार प्रो एसपी सिन्हा ने बताया कि सेलेक्शन के बाद छात्र सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करेंगे. जिन्होंने पूर्व में यह फीस जमा किया है उन्हें यह फीस नहीं देनी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन