पटना : लालू की सुरक्षा में कटौती से राजद बिफरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की सुरक्षा में कटौती किये जाने पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राजद के प्रदेश महासचिव डा. चितरंजन गगन ने कहा कि लालू प्रसाद की तुलना अन्य नेताओं से नहीं की जा सकती है. डा. गगन ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद […]
विज्ञापन
पटना : राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की सुरक्षा में कटौती किये जाने पर राजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राजद के प्रदेश महासचिव डा. चितरंजन गगन ने कहा कि लालू प्रसाद की तुलना अन्य नेताओं से नहीं की जा सकती है. डा. गगन ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद सांप्रदायिक ताकतों के विरोधी है. एेेसे में उनकी सुरक्षा में कटौती नहीं होनी चाहिए.
जाप (लो) ने बतायी गहरी साजिश : पटना जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की केंद्रीय सुरक्षा (सीआरपीएफ) में कटौती को लेकर पार्टी ने चिंता व्यक्त करते हुए साजिश बताया है. राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह कहा कि पूर्व सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में कटौती चिंतनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन