पीपीयू : फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा के लिए 22 तक भरें फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पीजी प्रथम सेमेस्टर एवं अन्य विषयों में परीक्षा के लिए ऑनलाइन फाॅर्म आमंत्रित किये गये हैं. पीजी रेगुलर प्रथम सेमेस्टर, एलएलबी प्रथम वर्ष, पारा मेडिकल, एमए, एमएससी, एमकाॅम, इलेक्ट्रोनिक्स, एलएसडब्ल्यू, लोक प्रशासन, इन्वारमेंटल साइंस, बीपीटी, एबीपीटी, बीएमएलटी प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो […]

विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पीजी प्रथम सेमेस्टर एवं अन्य विषयों में परीक्षा के लिए ऑनलाइन फाॅर्म आमंत्रित किये गये हैं. पीजी रेगुलर प्रथम सेमेस्टर, एलएलबी प्रथम वर्ष, पारा मेडिकल, एमए, एमएससी, एमकाॅम, इलेक्ट्रोनिक्स, एलएसडब्ल्यू, लोक प्रशासन, इन्वारमेंटल साइंस, बीपीटी, एबीपीटी, बीएमएलटी प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और उसे 22 जुलाई तक भरा जा सकता है.
23 और 24 जुलाई को विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन फाॅर्म भरा जा सकता है. मीडिया प्रभारी डाॅ बीके मंगलम ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा 30 जुलाई से लेकर 9 अगस्त के बीच होगी. फी स्ट्रक्चर एवं विशेष जानकारी के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट को छात्र देख सकते हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन