पटना : अफसरों ने एसएसपी गया पर लगाया मारपीट का आरोप

Updated at : 19 Jul 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अफसरों ने एसएसपी गया पर लगाया मारपीट का आरोप

पटना : सरिया से लदे ट्रकों से अवैध वसूली के आरोपित थाना बाराचट्टी के पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एसएसपी गया के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है. मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजने के साथ ही एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आइजी मुख्यालय नैय्यर हसनैन खान से शिकायत कर […]

विज्ञापन
पटना : सरिया से लदे ट्रकों से अवैध वसूली के आरोपित थाना बाराचट्टी के पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एसएसपी गया के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है. मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजने के साथ ही एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आइजी मुख्यालय नैय्यर हसनैन खान से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने गया पहुंचकर मामले की जांच कर रहे डीआइजी रेंज से भी मुलाकात की. एसोसएिशन ने बताया कि आइजी ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की डीआइजी गया से जांच करायेंगे.
दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. बिहार पुलिस एसोसिएशन की उपाध्यक्ष वंदना कुमारी, महामंत्री कपिलेश्वर पासवान, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शिव चंद्र राम, शाहाबाद क्षेत्र के महामंत्री सतीश सिंह आदि ने आइजी मुख्यालय को शिकायती पत्र सौंपा. मांग की कि एसएसपी गया राजीव मिश्रा ने बाराचट्टी थाना के पुलिस पदाधिकारियों की पिटाई कर अमानवीय व्यवहार किया है. सभी ने एसएसपी पर कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय से गया पहुंचा. वहां रेंज डीआइजी विनय कुमार से आइजी से हुई मुलाकात का हवाला देते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया.
एसपी ने कहा – ट्रक चालकों की शिनाख्त पर एफआइआर वहीं इस मामले में एसएसपी गयाराजीव मिश्रा का कहना है कि बाराचट्टी थाने के दो पुलिस अफसर सरिया से लदे दो ट्रकों के चालकों से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. ट्रक चालकों ने पहचान परेड मेंदोनों अफसरों की शिनाख्त की थी. तलाशी में एक अफसर के कमरे से दोनों ट्रकों के पेपर और चाबी बरामद हुई थी. इसी के आधार पर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन