पटना : बंद पड़ी चीनी मिलों की जमीन जल्द बियाडा को ट्रांसफर होगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में बंद पड़ी 12 चीनी मिलों की जमीन को बियाडा को ट्रांसफर किया जायेगा. करीब दो हजार 442 एकड़ जमीन नये उद्योगों को लगाने के लिए दिया जायेगा. राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति- 2016 के तहत 14 हजार 885 करोड़ के एक हजार 246 […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में बंद पड़ी 12 चीनी मिलों की जमीन को बियाडा को ट्रांसफर किया जायेगा. करीब दो हजार 442 एकड़ जमीन नये उद्योगों को लगाने के लिए दिया जायेगा.
राज्य निवेश प्रोत्साहन नीति- 2016 के तहत 14 हजार 885 करोड़ के एक हजार 246 निवेश प्रस्तावों में एक हजार 104 को सहमति दी गयी है. एक हजार 419 करोड़ का निवेश कर 168 इकाईयां कार्यरत हैं. इनसे चार हजार 31 लोगों को रोजगार मिला हुआ है. शहर के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रीयल एरिया में सोमवार को लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश उद्यमी सम्मेलन को डिप्टी सीएम संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने के लिए पांच बार निविदा आमंत्रित की. कोई निवेशक जब सामने नहीं आया, तो बंद पड़ी चीनी मिलों की खाली जमीनों को बियाडा को देने का सरकार ने निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










