मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन : एडमिशन के लिए 15 से वेरिफिकेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बीसीइसीइ) ने बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो रही है. फाइनल प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट के बाद शुक्रवार को बीसीइसीइ ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि और स्थान जारी जारी कर दिया है. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस तथा बीडीएस कोर्सों में […]
विज्ञापन
पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बीसीइसीइ) ने बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो रही है. फाइनल प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट के बाद शुक्रवार को बीसीइसीइ ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि और स्थान जारी जारी कर दिया है. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस तथा बीडीएस कोर्सों में एडमिशन के लिए 15 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बार राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में 1773 सीटों पर एडमिशन होना है. इसमें 1543 सीटें सरकारी तथा निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की है. वहीं 230 सीटें बीडीएस कोर्स के लिए हैं. पहली लिस्ट में सभी सीटों के लिए एलॉटमेंट जारी की गयी है. जिन अभ्यर्थी को सीट एलॉटमेंट हुआ है, उनका 15 से 18 जुलाई तक डाक्यूमेट वेरिफिकेशन होगा.
सभी को अलग-अलग टाइम स्लॉट दिया गया : जारी लिस्ट के अनुसार वेरिफिकेशन प्रक्रिया आइजीआइएमएस सभागार में होगा. सभी स्टूडेंट्स को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अलग-अलग एक निश्चित टाइम स्लॉट दिया गया है. इसी टाइम स्लॉट में स्टूडेंट्स को उपस्थिति होना होगा.
नहीं तो उनका वेरिफिकेशन नहीं हो पायेगा. सभी को मूल प्रमाण पत्र के साथ आना होगा. जिन स्टूडेंट्स का का डाक्यूमेंट सही पाया जायेगा, उन्हें उसी दिन उसी स्थल पर एडमिशन लेना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ अंगूठे के निशान का भी मिलान किया जायेगा.
अपडेशन के लिए दे सकते हैं च्वाइस
बीसीइसीई ने कहा है कि जिस स्टूडेंट्स का जिस संस्थान के लिए चयन हुआ है उस संस्थान का फी स्ट्रक्चर देख कर उतने पैसों का ड्राफ्ट बनवाकर लाना होगा. एडमिशन नहीं ले पाने वाले स्टूडेंट्स अगर अगली काउंसेलिंग के लिए अपडेशन की च्वाइस नहीं देते हैं तो उनका नाम अगली काउंसेलिंग के लिए विचार नहीं किया जायेगा. फर्स्ट काउंसेलिंग में शामिल नहीं होने पर नाम सेकेंड काउंसेलिंग में शामिल नहीं होगा.
डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड़्यूल
सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए: 15 और 16 जुलाई
सरकारी डेंटल कॉलेज और बीवी कॉलेज और निजी डेंटल कॉलेजों के लिए: 17 जुलाई
निजी मेडिकल कॉलेज के लिए: 18 जुलाई
सामान्य श्रेणी का कट ऑफ 599 रहा
पटना. राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए इस बार कटऑफ काफी बढ़ गया है. 2018 में एमबीबीएस में एडमिशन नीट में 539 अंक लाने वाले सामान्य स्टूडेंट्स को हुआ था. इस बार यह बढ़ कर 599 अंक हो गया. वहीं एसटी का कटऑफ इस बार 502 है. पिछले साल 424 था.
एससी का कटऑफ 426 अंक है, पिछले साल 493 था. इस साल इबीसी का 566, बीसी का 594, आरसीजी का 582, इडब्लूएस का 580, डीक्यू 125 अंक कटऑफ है. पिछले साल इबीसी का 493, बीसी का कटऑफ 522, तथा आरसीजी का कटऑफ 513 अंक था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन