पटना : कांग्रेस लालू से हाथ छुड़ाने के मौके खोज रही : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोस चुनाव में राजद के जीरो पर आउट होने के बाद कांग्रेस लालू से हाथ छुड़ाने के मौके खोज रही है. परंतु जो पार्टी खुद पूरे देश से खत्म होने की ओर है, उसे दूसरा साथी भी मिलने वाला नहीं. जिस कांग्रेस ने […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लोस चुनाव में राजद के जीरो पर आउट होने के बाद कांग्रेस लालू से हाथ छुड़ाने के मौके खोज रही है.
परंतु जो पार्टी खुद पूरे देश से खत्म होने की ओर है, उसे दूसरा साथी भी मिलने वाला नहीं. जिस कांग्रेस ने कभी अल्पमत की राबड़ी सरकार को समर्थन देकर सभी विधायकों को मंत्री बनवा कर सत्ता की मलाई खायी व बिहार पर कुशासन थोपने का गुनाह किया, उसे जनता चित से उतार चुकी है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी व राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने-अपने शीर्ष नेतृत्व को सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसदी रिजर्वेशन देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का समर्थन करने पर राजी करने की कोशिश की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन