पटना : झारखंड के चार नेताओं ने ली जदयू की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रविवार को झारखंड के चार नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इनमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रवक्ता प्रेम कटारूका, जेएमएम जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अरुण मंडल, जेवीएम के मनोज यादव और जेएमएम के प्रभात कुमार प्रभाकर […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रविवार को झारखंड के चार नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इनमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रवक्ता प्रेम कटारूका, जेएमएम जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अरुण मंडल, जेवीएम के मनोज यादव और जेएमएम के प्रभात कुमार प्रभाकर शामिल हैं.
इस अवसर पर झारखंड जदयू के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह और पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रेम कटारूका, अरुण मंडल, मनोज यादव और प्रभात कुमार प्रभाकर को जदयू में शामिल होने से झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी. साथ ही वहां आने वाले दिनों में जदयू का परचम लहरायेगा. इस दौरान झारखंड प्रभारी अरुण कुमार सिंह, झारखंड के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, रामाशीष कुमार और संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन