पटना : सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जायेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच परिसर में मारपीट व हंगामा होने की सूचना मिलने पर दो थानों पीरबहोर व गांधी मैदान थाने की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची. हालांकि वहां से किसी को नहीं पकड़ा गया है. मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि पीएमसीएच परिसर में कुछ बाहरी युवक गलत इरादे से एकत्रित […]
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच परिसर में मारपीट व हंगामा होने की सूचना मिलने पर दो थानों पीरबहोर व गांधी मैदान थाने की पुलिस दल-बल के साथ पहुंची. हालांकि वहां से किसी को नहीं पकड़ा गया है. मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया कि पीएमसीएच परिसर में कुछ बाहरी युवक गलत इरादे से एकत्रित थे. इसको लेकर वहां के डॉक्टरों ने आपत्ति जतायी और विरोध किया.
इस बात को लेकर बाहरी छात्र डॉक्टरों से मारपीट करने पर उतारू हो गये. इसके बाद डॉक्टरों ने उन सभी युवकों को खदेड़ दिया. मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जायेगा. उन्होंने कहा कि पीएमसीएच परिसर में बिना कारण के बाहरी लोगों के जमावड़ा होने के मामले में सुपरिटेंडेंट से बातचीत की जायेगी और प्रभावकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन