पटना : सहायक मैनेजर के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर उड़ाये 39,500
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : एटीएम कार्ड की क्लोनिंग जारी है. दीघा घाट के पास एसबीआइ की एटीएम से एफसीआइ, पटना के सहायक मैनेजर अशोक कुमार ने 20 हजार की निकासी की थी. अभी वह पैसा लेकर घर भी नहीं पहुंचे थे कि उनके मोबाइल पर दो बार में 30 हजार की निकासी का एसएमएस आ गया. यह […]
विज्ञापन
पटना : एटीएम कार्ड की क्लोनिंग जारी है. दीघा घाट के पास एसबीआइ की एटीएम से एफसीआइ, पटना के सहायक मैनेजर अशोक कुमार ने 20 हजार की निकासी की थी. अभी वह पैसा लेकर घर भी नहीं पहुंचे थे कि उनके मोबाइल पर दो बार में 30 हजार की निकासी का एसएमएस आ गया.
यह देख कर वह घबरा गये. अभी वह कुछ समझ पाते, इस बीच 9,500 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिये गये. अगले दिन अशोक कुमार एसबीआइ की शाखा फ्रेजर रोड पहुंचे और शिकायत पत्र देकर एकाउंट होल्ड कराया. इस दौरान बैंक मैनेजर ने पैसों की निकासी के बारे में बताया कि पटना के कृष्णा अपार्टमेंट से पास की एटीएम से पैसों की निकासी की गयी है. जबकि, 9,500 रुपयों का ट्रांसफर कटिहार में हर्ष कुमार के एकाउंट में किया गया है
अशोक कुमार ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस छानबीन कर रही है. अशोक कुमार का कहना है कि 27 जून को उन्होंने दीघा घाट में पैसों की निकासी करने गये थे. वह जैसे ही 20 हजार रुपये निकाले, उसके थोड़ी देर बाद उनके खाते से दो बार में 30 हजार निकल गये. कुछ देर बाद 9,500 रुपये ट्रांसफर भी कर दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










